बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Edited By Khushi, Updated: 21 Apr, 2024 10:43 AM

bollywood actor pankaj tripathi s brother in law dies in road accident

दिग्गज फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई राजेश तिवारी उर्फ मुन्ना की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। वहीं उनकी पत्नी सविता तिवारी गंभीर रूप से घायल हैं।

Ranchi: दिग्गज फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई राजेश तिवारी उर्फ मुन्ना की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। वहीं उनकी पत्नी सविता तिवारी गंभीर रूप से घायल हैं। घटना शनिवार की शाम धनबाद के निरसा चौक के पास जीटी रोड पर हुई। मृतक राजेश 43 वर्ष के थे। हादसे में पंकज त्रिपाठी की बहन सविता तिवारी भी गंभीर रूप से घायल है। उनका इलाज धनबाद के एसएनएमएमसीएच में चला। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें कोलकाता रेफर कर दिया गया है।

पंकज त्रिपाठी के बहनोई के सिर पर लगी थी गंभीर चोट
बताया जा रहा है कि पंकज त्रिपाठी के बहनोई राजेश तिवारी अपनी पत्नी सविता तिवारी के साथ कर संख्या 44 डी 2899 से बिहार के गोपालगंज से चितरंजन जा रहे थे। वह गोपालगंज में पंकज त्रिपाठी की किसी फिल्म की शूटिंग देखने गए हुए थे। राजेश चितरंजन रेल इंजन कारखाना में लिपिक पद पर कार्यरत थे। इस दौरान निराशा चौक पर एक ऑटो को बचाने के दौरान उन्होंने कार पर से अपना नियंत्रण खो दिया और उनकी कर 3 फीट ऊंचे डिवाइडर पर चढ़ गई, जिसमें कार चला रहे राजेश और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। राजेश को सिर पर गंभीर चोट लगी थी।

बहन सविता की स्थिति भी बनी हुई है चिंताजनक 
मौके पर पहुंची निरसा थाने की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए एंबुलेंस से धनबाद के एसएनएमएमसीएच भेजो जहां राजेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी सविता की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। गोपालगंज के अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई की मौत की खबर सुनकर कई शुभचिंतक अस्पताल पहुंचे थे। राजेश के भांजे भी बोकारो से धनबाद पहुंचे थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!