ममता बनर्जी के 'पूरा नॉर्थ-ईस्ट जलेगा' वाले बयान पर भड़के चिराग, कहा- यह उनकी कमजोरी और विफलता को दिखाता है...

Edited By Ramanjot, Updated: 30 Aug, 2024 01:24 PM

chirag got angry at mamta banerjee s statement

चिराग पासवान ने कहा, "एक मुख्यमंत्री का इससे ज्यादा शर्मनाक बयान नहीं हो सकता। एक मुख्यमंत्री जो अपना राज्य नहीं संभाल पा रही हैं। एक महिला मुख्यमंत्री होने के बाद आपका राज्य आज जिस तरीके से दहशत के साय में है, वहां जो घटना हुई, उसकी जितनी निंदा की...

पटनाः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 'पूरा नॉर्थ-ईस्ट जलेगा' वाले बयान को लेकर सियासत गरमा गई है। केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा (रामविलास) अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी ममता बनर्जी के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह उनकी कमजोरी और विफलता को दिखाता है। 

"एक मुख्यमंत्री का इससे ज्यादा शर्मनाक बयान नहीं हो सकता"
चिराग पासवान ने कहा, "एक मुख्यमंत्री का इससे ज्यादा शर्मनाक बयान नहीं हो सकता। एक मुख्यमंत्री जो अपना राज्य नहीं संभाल पा रही हैं। एक महिला मुख्यमंत्री होने के बाद आपका राज्य आज जिस तरीके से दहशत के साय में है, वहां जो घटना हुई, उसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है। उनकी जिम्मेदारी राज्य में शांति व्यवस्था स्थापित करने की है। इस तरीके से दोषारोपण करना और दूसरे राज्यों को इस तरह से धमकी देना, क्या यह एक राज्य की मुख्यमंत्री को शोभा देता है?...यह उनकी कमजोरी और विफलता को दिखाता है..."

बता दें कि ममता बनर्जी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में एक सार्वजनिक मंच से भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि अगर बंगाल को जलाया तो असम, नॉर्थ-ईस्ट, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली भी जलेंगे। वहीं उनके इसी बयान पर भाजपा हमलावर हो गई है।   

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!