Suryagarha Assembly Seat: सूर्यगढ़ा विधानसभा सीट पर RJD का खेल बिगाड़ेंगे चिराग पासवान ।। Bihar Election 2025

Edited By Ramanjot, Updated: 09 May, 2025 04:27 PM

Suryagarha Assembly Seat: 1985 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट अलख शर्मा ने सूर्यगढ़ा की आम जनता का भरोसा जीतने में सफलता हासिल की थी। 1990 में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया की टिकट पर सतीश कुमार ने यहां से जीत हासिल की थी। वहीं 1995 में...

Suryagarha Assembly Seat: सूर्यगढ़ा विधानसभा सीट मुंगेर जिले के तहत आता है। सूर्यगढ़ा विधानसभा सीट 1951 से अस्तित्व में है। 1951 में इस सीट पर पहली बार हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर राजेश्वरी प्रसाद सिंह ने जीत हासिल की थी। 1957 के चुनाव में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया की टिकट पर सूर्यगढ़ा से कार्यानंद शर्मा ने जीत हासिल की थी। 1962 में कांग्रेसी कैंडिडेट राजेश्वरी प्रसाद सिंह ने एक बार फिर सूर्यगढ़ा सीट पर जीत हासिल की थी तो 1967 में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट बी.पी.मेहता ने कांग्रेस से सूर्यगढ़ा सीट छीन लिया था। 1969 और 1972 में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया की कैंडिडेट सुनैना शर्मा ने सूर्यगढ़ा सीट पर लाल झंडा फहरा दिया था लेकिन 1977 और 1980 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय कैंडिडेट रामजी प्रसाद महतो ने सूर्यगढ़ा पर सभी विरोधियों को पछाड़ दिया था। 
PunjabKesari

1985 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट अलख शर्मा ने सूर्यगढ़ा की आम जनता का भरोसा जीतने में सफलता हासिल की थी। 1990 में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया की टिकट पर सतीश कुमार ने यहां से जीत हासिल की थी। वहीं 1995 में सूर्यगढ़ा की जनता ने निर्दलीय कैंडिडेट प्रह्लाद यादव पर भरोसा जताया था। वहीं 2000 के विधानसभा चुनाव में प्रह्लाद यादव ने आरजेडी के कैंडिडेट के तौर पर सूर्यगढ़ा से एक बार फिर जीत हासिल की थी। 2005 और 2010 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की टिकट पर प्रेम रंजन पटेल ने इस सीट पर भगवा लहरा दिया था लेकिन 2015 और 2020 के चुनाव में प्रह्लाद यादव ने आरजेडी की टिकट पर सूर्यगढ़ा सीट बीजेपी से छीन लिया था। 

Suryagarha Assembly Seat Result 2020 ।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में सूर्यगढ़ा सीट पर आरजेडी उम्मीदवार प्रह्लाद यादव ने जीत हासिल की थी। प्रह्लाद यादव को 62 हजार तीन सौ छह वोट मिला था तो जेडीयू कैंडिडेट रामानंद मंडल 52 हजार सात सौ 17 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। प्रह्लाद यादव ने रामानंद मंडल को 9 हजार पांच सौ 89 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट रविशंकर सिंह 44 हजार सात सौ 97 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

Suryagarha Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में सूर्यगढ़ा सीट पर आरजेडी कैंडिडेट प्रह्लाद यादव ने जीत हासिल की थी। प्रह्लाद यादव को 82 हजार चार सौ 90 वोट मिला था तो बीजेपी कैंडिडेट प्रेम रंजन पटेल को 52 हजार चार सौ 60 वोट मिल पाए थे। इस तरह से प्रह्लाद यादव ने प्रेम रंजन पटेल को 30 हजार 30 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीआई कैंडिडेट प्रमोद शर्मा छह हजार पांच सौ 39 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

Suryagarha Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में सूर्यगढ़ा सीट पर बीजेपी कैंडिडेट प्रेम रंजन पटेल ने जीत हासिल की थी। प्रेम रंजन पटेल को 49 हजार पांच सौ 11 वोट मिला था तो आरजेडी कैंडिडेट प्रह्लाद यादव को 46 हजार पांच सौ 83 वोट मिले थे। इस तरह से प्रेम रंजन पटेल ने प्रह्लाद यादव को 2 हजार नौ सौ 28 वोट से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट सीताराम सिंह ने 5 हजार छह सौ 90 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था। 
PunjabKesari

Suryagarha Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में सूर्यगढ़ा सीट पर बीजेपी कैंडिडेट प्रेम रंजन पटेल ने जीत हासिल की थी। प्रेम रंजन पटेल को 39 हजार सात सौ तीन वोट मिला था तो आरजेडी कैंडिडेट प्रह्लाद यादव को 37 हजार दो सौ 39 वोट ही मिल पाए थे। इस तरह से प्रेम रंजन पटेल ने प्रह्लाद यादव को 2 हजार चार सौ 64 वोट के कम अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट सतीश कुमार 15 हजार पांच सौ 99 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था। 
PunjabKesari

सूर्यगढ़ा विधानसभा सीट पर यादव, भूमिहारों, कुर्मी और पासवान वोटरों का अच्छा खासा प्रभाव है।वैसे पिछली बार एलजेपी कैंडिडेट रविशंकर सिंह ने 44 हजार से ज्यादा वोट काट कर आरजेडी को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी लेकिन इस बार चिराग पासवान ने अपना आधा वोट भी जेडीयू की तरफ ट्रांसफर किया तो यह सीट आरजेडी उम्मीदवार के हाथ से फिसल सकती है। 

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!