दीदी कौन होती है कानून को लागू करने से रोकने वाली?, CAA के विरोध पर चौबे ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

Edited By Swati Sharma, Updated: 12 Mar, 2024 11:43 AM

choubey targets mamata banerjee on caa protest

नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए (CAA) के लागू होने की अधिसूचना जारी होते ही सता पक्ष और विपक्ष के नेताओं द्वारा बयानबाजी शुरू हो गई है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसका विरोध जताया है। वहीं, बक्सर के सांसद सह केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार...

बक्सर(संजय उपाध्याय): नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए (CAA) के लागू होने की अधिसूचना जारी होते ही सता पक्ष और विपक्ष के नेताओं द्वारा बयानबाजी शुरू हो गई है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसका विरोध जताया है। वहीं, बक्सर के सांसद सह केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे (Ashwini Kumar Choubey) ने ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला है।

'दीदी कौन होती है कानून को लागू करने से रोकने वाली?'
केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि दीदी कौन होती है कानून को लागू करने से रोकने वाली? दीदी की दादागिरी नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि यह देश का एक कानून पूरे भारत में लागू होगा और देश की 140 करोड़ जनता इसे लागू करेगी। दीदी जो हिंदू विरोधी कार्य कर रही है, उनकी हिटलर शाही नहीं चलेगी। जो वह हिंदू विरोधी कार्य कर रही है, उनको इसका जबाब मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश में हिंदू, सिख, ईसाई यह सब रिफ्यूजी की जिंदगी जी रहे थे, उनको भारत की नागरिकता अब मिलेगी।

इधर, भाजपा कोटे से एमएलसी जीवन कुमार ने भी ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि CAA कानून लागू होने से भारत के उन सभी हिंदुओं को फायदा मिलेगा, जो भारत में रिफ्यूजी की तरह रह रहे थे। उन्हें अब भारत की नागरिकता मिलेगी। जो दूसरे देश से आकर अपने ही देश में रहते थे। उनको अब अधिकार मिलेगा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी तो देश विरोधी कार्य पहले से ही कर रही है। जहां महिला होकर महिलाओं पर अत्याचार कर रही है। इस बार के लोकसभा चुनाव में जितने भी रिफ्यूजी लोग हैं, जिनको भारत की नागरिकता मिलेगी, वे सभी इनके खिलाफ मतदान करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!