CM चंपई ने कांटाटोली एवं सिरमटोली फ्लाईओवर की कार्य प्रगति का किया औचक निरीक्षण, दिए ये निर्देश

Edited By Khushi, Updated: 07 Mar, 2024 12:42 PM

cm champai did a surprise inspection of the work progress of kantatoli

फ्लाईओवर निर्माण का कार्य जुलाई 2024 तक हर हाल में पूरा करें, ये बाते मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने बीते बुधवार को राजधानी रांची में बन रहे निर्माणाधीन कांटाटोली एवं सिरमटोली फ्लाईओवर की कार्य प्रगति का औचक निरीक्षण करते हुए कही।

रांची: फ्लाईओवर निर्माण का कार्य जुलाई 2024 तक हर हाल में पूरा करें, ये बाते मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने बीते बुधवार को राजधानी रांची में बन रहे निर्माणाधीन कांटाटोली एवं सिरमटोली फ्लाईओवर की कार्य प्रगति का औचक निरीक्षण करते हुए कही। मौके पर मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण विभाग एवं जुडको के अधिकारियों को कई अहम दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माणाधीन फ्लाईओवर का कार्य हर हाल में निर्धारित समय में पूरा करने के लिए निर्माण कार्य में तेजी लाएं। मौके पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर फ्लाईओवर निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं का निपटारा करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि फ्लाईओवर की सुविधा आमजनों के लिए है, इसलिए जरूरी है कि फ्लाईओवर का निर्माण कार्य दिन-रात तेज गति से किया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जरूरत पड़े, तो मानव बल बढ़ाएं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फ्लाईओवर निर्माण जुलाई 2024 तक हर हाल में पूरा कर लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता जुलाई 2024 से फ्लाईओवर का उपयोग कर सके, यह उनकी सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि फ्लाईओवर निर्माण के दौरान शहर में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त बनी रहे। उन्होंने कहा कि कोई भी नया निर्माण दीर्घकालिक दृष्टि के साथ होना चाहिए। निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। लम्बे अरसे तक राज्य की जनता इस फ्लाईओवर का उपयोग कर सके, इस निमित्त निर्माण से संबंधित सभी मापदंडों पर बेहतर और गुणवत्तापूर्ण कार्य किए जाएं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!