CM चंपई सोरेन 20 फरवरी को आएंगे Giridih, अबुआ आवास के लाभुकों को देंगे स्वीकृति पत्र

Edited By Khushi, Updated: 19 Feb, 2024 12:40 PM

cm champai soren will come to giridih on february 20

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का 20 फरवरी को अबुआ आवास योजना का शुभारंभ एवं स्वीकृति पत्र वितरण करने को लेकर गिरिडीह आगमन प्रस्तावित है।

Giridih: मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का 20 फरवरी को अबुआ आवास योजना का शुभारंभ एवं स्वीकृति पत्र वितरण करने को लेकर गिरिडीह आगमन प्रस्तावित है। इसे लेकर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अबुआ आवास योजना का शुभारंभ करते हुए लाभुकों को स्वीकृति पत्र देंगे। साथ ही आवास निर्माण के लिए उनके खाते में प्रथम किस्त की राशि हस्तांतरित की जाएगी। कार्यक्रम में गिरिडीह के अलावा धनबाद और बोकारो जिले के लाभुक शामिल होंगे। तीनों जिलों के लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया जाएगा। इनमें सबसे अधिक गिरिडीह जिले के 17860 लाभुक शामिल हैं। धनबाद जिले के 8973 और बोकारो जिले के 8608 लोग लाभान्वित होंगे। इस मद में कुल अरब छह करोड़ 32 लाख 30 हजार रुपये लाभुकों के खाते में भेजे जाएंगे। वहीं, सीएम चंपई के साथ मंत्रिमंडल की महिला बेबी देवी के गिरिडीह आने की भी उम्मीद है।

बता दें कि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सोमवार को ही विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में भी आयोजित कार्यक्रम में अबुआ आवास लाभुकों को स्वीकृति पत्र देने के साथ कई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए कोडरमा जिला प्रशासन ने जिले के सभी बीडीओ को प्रखंड वार लक्ष्य निर्धारित किया है। जिले में 2023-24 में 4591, 2024-25 में 8032 तथा 2025-26 में 5737 लाभुकों को अबुआ आवास की स्वीकृति दी गई। इन 3 वर्षो में 18,360 लाभुकों को आवास मिलेगा। इसमें एसटी व एससी के 50 प्रतिशत, ओबीसी के 35 प्रतिशत, अल्पसंख्यक के 10 प्रतिशत व सामान्य वर्ग के लिए जनसंख्या के आधार पर पांच प्रतिशत लाभुकों का चयन किया जाएगा। इसमें 4 किस्तों 2 लाख रुपये की राशि मिलेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!