Edited By Khushi, Updated: 08 Oct, 2023 02:24 PM
सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए रांची स्थित बरियातू के हिल व्यू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
Ranchi: सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए रांची स्थित बरियातू के हिल व्यू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक सीएम सोरेन की मां को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें चेस्ट इन्फेक्शन की वजह से यह समस्या हुई है। डॉक्टर का कहना है कि घबराने की बात नहीं है, स्थिति नियंत्रण में है।
गौरतलब है कि इससे पहले हेमंत सोरेन के पिता और झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन की तबीयत नई दिल्ली में बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ था।