OMG... 4 साल के मासूम को COBRA ने डसा, महज 30 सेकेंड बाद सांप की तड़प-तड़प कर मौत, बच्चा स्वस्थ

Edited By Nitika, Updated: 28 Jun, 2022 01:35 PM

cobra bitten 4 year old innocent

बिहार के गोपालगंज जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां पर 4 साल के मासूम को कोबरा सांप ने डस लिया। हैरानी वाली बात तो यह है कि महज 30 सेकेंड बाद सांप ने तड़प तड़पकर दम तोड़ दिया जबकि बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ बताया जा रहा है।

 

गोपालगंजः बिहार के गोपालगंज जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां पर 4 साल के मासूम को कोबरा सांप ने डस लिया। हैरानी वाली बात तो यह है कि महज 30 सेकेंड बाद सांप ने तड़प तड़पकर दम तोड़ दिया जबकि बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ बताया जा रहा है।

दरअसल, गोपालगंज के बरौली एरिया के माधोपुर गांव निवासी रोहित कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका 4 साल का बेटा अनुज अपनी मां के साथ सासामुसा खजुरी टोला गांव में अपने मामा के घर आया हुआ था। वह घर के दरवाजे पर खेल रहा था। इसी बीच जंगल की तरफ से एक कोबरा सांप आ गया और उसने मासूम के पैर पर डस लिया। सांप को देखकर अन्य सभी बच्चे भाग गए।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। सांप को मारने के लिए लोग लाठी-डंडा लेकर आ गए लेकिन महज कुछ ही मिनट में सांप की तड़प-तड़प कर मौत हो गई थी। बता दें कि घटनास्थल पर मौजूद लोग आनन-फानन में बच्चे और सांप को अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!