महागठबंधन की सीट शेयरिंग पर आज हो सकता है फैसला, JMM अपने प्रत्याशी का करेगी ऐलान

Edited By Khushi, Updated: 20 Mar, 2024 12:07 PM

decision on seat sharing of grand alliance may be taken today

लोकसभा चुनाव के ऐलान होने के बाद भी झारखंड में महागठबंधन सीट शेयरिंग पर अभी तक कोई फाइनल निर्णय नहीं ले पाई है।

Ranchi: लोकसभा चुनाव के ऐलान होने के बाद भी झारखंड में महागठबंधन सीट शेयरिंग पर अभी तक कोई फाइनल निर्णय नहीं ले पाई है। महागठबंधन में आज सीट शेयरिंग को लेकर आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है। कांग्रेस सबसे पहले झारखंड में अपने प्रत्याशियों का ऐलान करेगी। इसके बाद रांची से झामुमो अपने प्रत्याशी का ऐलान करेगी। हालांकि, दुमका सीट की दावेदारी किसकी होगी, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

राज्य में INDI गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग का जो फॉर्मूला तय किए जाने की खबर मिल रही है उसके मुताबिक कांग्रेस 7, जेएमएम 5, वहीं राजद और भाकपा एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेगी, लेकिन गठबंधन के बीच अभी भी प्रेशर पॉलिटिक्स जारी है। सूत्रों के अनुसार राजद झारखंड में 2 सीटों की मांग कर रही है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार चतरा से सत्यानंद भोक्ता को मैदान में उतारा जा सकता है। वहीं पलामू में भी राजद भइया जाति के उम्मीदवार को मैदान में उतारना चाह रही है क्योंकि इन दोनों सीटों पर यादव, भोक्ता, भइया और मुस्लिम वोटरों का प्रभाव देखा जा सकता है। इसलिए गतिरोध अभी तक कायम है। बताया जा रहा है कि राजद पलामू के बदले बिहार में कांग्रेस को एक सीट दे सकती है। दूसरी ओर जेएमएम को सिंहभूम और कांग्रेस को लोहरदगा सीट मिलना तय माना जा रहा है क्योंकि एक दिन पहले कांग्रेस के आलमगीर आलम ने भी इस बात का संकेत दिए थे। जेएमएम की कोशिश है कि कम से कम एक सीट और उनके पाले में आ जाए। लोहरदगा सीट को अपने ओर करने के लिए जेएमएम का दबाव है। कांग्रेस पहले ही सिंहभूम सीट छोड़ चुकी है इसलिए इन सीटों पर जेएमएम अपना प्रत्याशी मैदान में उतारेगा।

झारखंड में लोकसभा की कुल 14 सीटें हैं। प्रदेश कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम का कहना है कि कांग्रेस के हिस्से में सात, जेएमएम के लिए पांच और राजद एवं सीपीआई-एमएल के लिए एक-एक सीट के फॉर्मूले का आधिकारिक तौर पर जल्द ही ऐलान कर दिया जाएगा। उनके मुताबिक रांची, हजारीबाग, गोड्डा, खूंटी, धनबाद, जमशेदपुर और लोहरदगा की सीटों पर कांग्रेस अपने प्रत्याशी देगी, जबकि सिंहभूम, दुमका, राजमहल, गिरिडीह और चतरा सीट पर जेएमएम के प्रत्याशी होंगे। राजद को पलामू और सीपीआई (एमएल) को कोडरमा सीट देने पर सहमति बनी है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!