Edited By Nitika, Updated: 31 Aug, 2023 02:04 PM
बिहार के मुजफ्फरपुर में प्यार के लिए फरहिना ने धर्म की दीवार तोड़ दी। उसने खुशबू बनकर करण से मंदिर में शादी रचा ली। वह गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर भरकर कोर्ट पहुंची।
मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर में प्यार के लिए फरहिना ने धर्म की दीवार तोड़ दी। उसने खुशबू बनकर करण से मंदिर में शादी रचा ली। वह गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर भरकर कोर्ट पहुंची। उसने कहा कि वह दोनों बालिग हैं और साथ रहना चाहते हैं। दोनों ने मंंदिर में शादी भी कर ली है।
जानकारी के अनुसार, मामला मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र का है, जहां पर स्थित एक गांव में फरहिना नाम की एक मुस्लिम लड़की को करण नाम के एक हिंदू लड़के के साथ डेढ़ साल पहले प्यार हो गया। दोनों ने शादी करने का फैसला किया। दोनों की शादी के बीच धर्म बाधा बन रही थी। तभी उसने खुशबू बनकर करण के साथ शादी रचा ली। वहीं दूसरी तरफ फहरिना के परिजनों ने करण और उसके परिवार के खिलााफ केस दर्ज करवा दिया।
फरहिना ने मीडिया के सामने बताया कि उसके परिवार वाले इस शादी के खिलाफ हैं। उन्हें बार-बार धमकी भी दे रहे हैं। इसी के चलते उन्हें कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। कोर्ट में बयान दर्ज करवाने के बाद वह अपने पति के साथ ससुराल में रह सकती थी। बता दें कि सामाजिक कार्यकर्ता भी उनका साथ दे रहे हैं क्योंकि वह बालिग हैै।