Sharda Sinha funeral: पंचतत्व में विलीन हुईं लोक गायिका शारदा सिन्हा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

Edited By Ramanjot, Updated: 07 Nov, 2024 11:09 AM

folk singer sharda sinha merged into the five elements

Sharda Sinha funeral: बिहार कोकिला शारदा सिन्हा आज पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। बेटे अंशुमान ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान सबकी आंखे नम हो गईं। अंत्येष्टि कार्यक्रम में शारदा सिन्हा के परिजन, मित्र...

पटनाः बिहार कोकिला शारदा सिन्हा आज पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। बेटे अंशुमान ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान सबकी आंखे नम हो गईं। अंत्येष्टि कार्यक्रम में शारदा सिन्हा के परिजन, मित्र सहित कई राजनेता भी शामिल थे। शारदा सिन्हा को उनके प्रशंसकों और परिवारजनों ने भावभीनी विदाई दी।

PunjabKesari

बेटे अंशुमान ने अर्थी को दिया कंधा 
पटना के राजेंद्र नगर स्थित आवास से शारदा सिन्हा की अंतिम यात्रा गुलबी घाट के लिए रवाना हुई। अंतिम यात्रा में उनके बेटे अंशुमान ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए अर्थी को कंधा दिया। इस मौके पर उनके शुभचिंतक, चाहने वाले और क्षेत्रीय राजनीतिक हस्तियां भी शामिल हुईं। बीजेपी के पूर्व सांसद रामकृपाल यादव समेत अन्य लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे, जिससे माहौल अत्यधिक भावुक हो गया। 

PunjabKesari

अंतिम यात्रा में लोगों की आंखों में आंसू और दिलों में थीं यादें
पूर्व सांसद रामकृपाल यादव भी ने कहा कि उनकी कला और साधना हमारे समाज के सांस्कृतिक धरोहर के रूप में हमेशा जीवित रहेगी। उनके साथ ही कई चाहने वालों और शुभचिंतकों ने भी शारदा जी के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंतिम यात्रा में लोगों की आंखों में आंसू और दिलों में यादें थीं। शारदा सिन्हा ने अपने सुमधुर गीतों से सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि पूरे भारत में लोक संगीत को एक नई पहचान दी। उनके द्वारा गाए गए गीतों में बिहार की संस्कृति और लोक परंपरा की महक झलकती थी, जो अब उनकी अनुपस्थिति में भी लोगों के दिलों में गूंजते रहेंगे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!