Lok Sabha Election 2024: औरंगाबाद सीट पर होगा दिलचस्प मुकाबला, 4 बार के सांसद से लोहा लेगा पूर्व विधायक

Edited By Ramanjot, Updated: 30 Mar, 2024 01:29 PM

former mla will take on four time mp on aurangabad seat

वर्ष 2019 के चुनाव में औरंगाबाद संसदीय सीट पर राजग में शामिल भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार पूर्व सांसद स्व. राम नरेश सिंह के पुत्र सुशील कुमार सिंह ने महागठबंधन उम्मीदवार और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) प्रत्याशी उपेन्द्र प्रसाद को पराजित किया...

पटना: लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार के चितौड़गढ़ कहे जाने वाले औरंगाबाद संसदीय सीट पर महागठबंधन के उम्मीदवार और पूर्व विधायक अभय कुशवाहा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) उम्मीदवार और इस सीट पर चार बार जीते सांसद सुशील कुमार सिंह से लोहा लेते नजर आएंगे।

औरंगाबाद सीट पर 4 बार जीत दर्ज कर चुके हैं सुशील सिंह 
वर्ष 2019 के चुनाव में औरंगाबाद संसदीय सीट पर राजग में शामिल भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार पूर्व सांसद स्व. राम नरेश सिंह के पुत्र सुशील कुमार सिंह ने महागठबंधन उम्मीदवार और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) प्रत्याशी उपेन्द्र प्रसाद को पराजित किया था। इससे पूर्व सुशील कुमार सिंह इस सीट पर वर्ष 1998 में समता पार्टी, वर्ष 2009 में जदयू और वर्ष 2014 में भाजपा के टिकट पर जीत हासिल कर चुके हैं। इस तरह सुशील कुमार सिंह औरंगाबाद सीट पर चार बार जीत दर्ज कर चुके हैं।

पहली बार लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे कुशवाहा 
महागठबधन की ओर से राजद ने टेकारी के पूर्व विधायक अभय कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है। अभय कुशवाहा ने हाल ही में जनता दल यूनाईटेड (JDU) के गया जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर राजद की सदस्यता ग्रहण की है। अभय कुशवाहा पहली बार लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। गौरतलब है कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव 19 अप्रैल से 01 जून तक सात चरणों में किए जाएंगे। बिहार में प्रथम चरण की चार सीट गया (सु),औरंगाबाद, नवादा और जमुई (सु.), के लिए मतदान 19 अप्रैल 2024 को होगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!