"जब लालू यादव कांग्रेस की गोद में खेल रहे थे तब तो उन्होंने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिलवाया", गिरिराज सिंह का हमला

Edited By Swati Sharma, Updated: 23 Jul, 2024 11:09 AM

giriraj singh s strong attack on lalu yadav

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और RJD प्रमुख लालू यादव (Lalu Yadav) के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि लालू यादव को या तो समझ नहीं आ रहा है या वे बिहार के लोगों के साथ मजाक कर रहे...

दिल्ली/पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और RJD प्रमुख लालू यादव (Lalu Yadav) के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि लालू यादव को या तो समझ नहीं आ रहा है या वे बिहार के लोगों के साथ मजाक कर रहे हैं। जब वे(लालू यादव) कांग्रेस की गोद में खेल रहे थे और 'किंग मेकर' बने हुए थे, उस समय विशेष राज्य दर्जा का कानून भी था तब तो उन्होंने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिलवाया।

'बिहार के लिए पीएम मोदी ने 1.25 लाख करोड़ का पैकेज दिया'
गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार के लिए पीएम मोदी ने 1.25 लाख करोड़ का पैकेज दिया, 2 लाख करोड़ खर्च किए... खजाने का पिटारा खोल दिया जाएगा लेकिन बिहार में विकास को रुकने नहीं दिया जाएगा। वहीं, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने केंद्र सरकार द्वारा बिहार को 'विशेष राज्य' का दर्जा देने से इनकार करने पर कहा कि विकसित भारत के साथ विकसित बिहार होगा ये प्रधानमंत्री मोदी मोदी का संकल्प है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकसित बिहार की तरफ कदम बढ़ा दिया है। बिहार अब खनिजों की भूमि बनेगा। बिहार में औद्योगिक विकास का वातावरण बनेगा।

बता दें कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि नीतीश कुमार ने कहा था विशेष राज्य का दर्जा दिलवाएंगे लेकिन अब केंद्र ने मना कर दिया है। इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस्तीफा दें, हम विशेष राज्य का दर्जा लेकर रहेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!