Hilsa Assembly Seat: हिलसा विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

Edited By Nitika, Updated: 16 Oct, 2020 01:26 PM

hilsa assembly seat results 2015 2010 2005 bihar election 2020

बिहार का हिलसा विधानसभा सीट (Hilsa Assembly Seat) नालंदा लोकसभा के तहत आता है। 1957 में ही हिलसा विधानसभा सीट अस्तित्व में आया था। 1957 में हिलसा सीट से कांग्रेस कैंडिडेट लाल सिंह त्यागी ने जीत हासिल की थी।

 

नालंदाः बिहार का हिलसा विधानसभा सीट (Hilsa Assembly Seat) नालंदा लोकसभा के तहत आता है। 1957 में ही हिलसा विधानसभा सीट अस्तित्व में आया था। 1957 में हिलसा सीट से कांग्रेस कैंडिडेट लाल सिंह त्यागी ने जीत हासिल की थी। वहीं 1962 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जेएस पार्टी के कैंडिडेट जगदीश प्रसाद ने विरोधियों को मात दे दिया था।

1967 में कांग्रेस (Congress) पार्टी के कैंडिडेट एके सिंह ने हिलसा सीट पर हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जीत हासिल की थी। 1969 में यहां से भारतीय जनसंघ के कैंडिडेट जगदीश प्रसाद ने हिलसा में विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। 1977 के चुनाव में जेएनपी कैंडिडेट जगदीश प्रसाद ने एक बार फिर से जनता का भरोसा हासिल किया था। 1980 के हिलसा चुनाव में बीजेपी (BJP) कैंडिडेट जगदीश प्रसाद ने जनता का समर्थन फिर से हासिल करने में कामयाबी हासिल की है। वहीं 1985 में हिलसा के चुनाव में कांग्रेस (Congress) कैंडिडेट सुरेंद्र प्रसाद तरूण ने विरोधियों को मात देने में कामयाबी हासिल की थी।

1990 के चुनाव में आईपीएफ के कैंडिडेट किशनदेव सिंह यादव ने हिलसा में जनता का भरोसा जीत लिया था। वहीं 1995 में जनता दल की टिकट पर बैजू प्रसाद ने जीत हासिल किया था। 2000 में रामचंद्र प्रसाद सिंह ने एसएसपी पार्टी के कैंडिडेट के तौर पर हिलसा के चुनाव में जीत हासिल की थी। वहीं 2005 में रामचंद्र प्रसाद सिंह ने जेडीयू (JDU) की टिकट पर जीत का सिलसिला बरकरार रखा था। 2010 में हिलसा से जेडीयू (JDU) की टिकट पर उषा सिन्हा ने जीत हासिल की थी। वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में शक्ति सिंह यादव ने आरजेडी (RJD) के टिकट पर हिलसा में जीत हासिल की थी।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में हिलसा सीट से आरजेडी (RJD) की टिकट पर शक्ति सिंह यादव ने जीत हासिल की थी। शक्ति सिंह यादव ने चुनाव में 72 हजार 347 वोट हासिल किया था। वहीं एलजेपी (LJP) की कैंडिडेट दीपिका कुमारी को 46 हजार 271 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से शक्ति सिंह यादव ने दीपिका कुमारी को 26 हजार 76 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीआई एमएल एल CPI(ML)L के कैंडिडेट श्याम नारायण प्रसाद, 5 हजार 415 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में हिलसा सीट से जेडीयू (JDU) की टिकट पर उषा सिन्हा ने जीत हासिल की थी। उषा सिन्हा ने चुनाव में 54 हजार 974 वोट हासिल किया था। वहीं एलजेपी (LJP) की कैंडिडेट रीना देवी ने 41 हजार 772 वोट हासिल किया था। इस तरह से उषा सिन्हा ने रीना देवी को 13 हजार 202 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी कैंडिडेट अरूण कुमार, 5 हजार 472 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में हिलसा सीट से जेडीयू (JDU) की टिकट पर रामचरित्र प्रसाद सिंह ने जीत हासिल की थी। रामचरित्र प्रसाद सिंह ने चुनाव में 41 हजार 371 वोट हासिल किया था। वहीं एलजेपी (LJP) कैंडिडेट राजेश कुमार सिंह उर्फ राजू यादव को 29 हजार 111 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से रामचरित्र प्रसाद सिंह ने राजेश कुमार सिंह को 12 हजार 260 वोट से हरा दिया था। वहीं सीपीआई एमएल एल CPI(ML)L के कैंडिडेट अरूण यादव, 7 हजार 616 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच कड़ा मुकाबला होगा। साथ ही कई दलों के गठबंधन भी अपनी ताकत दिखाएंगे। ऐसे में जीत उसी पार्टी के कैंडिडेट को मिलेगी, जिस पर जनता ज्यादा से ज्यादा भरोसा करेगी।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!