1 day ago
2 days ago
3 days ago
4 days ago
7 days ago
8 days ago
9 days ago
11 days ago
12 days ago
2 weeks ago
Sunday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Katihar Assembly Seat: कटिहार विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020
Edited By Diksha kanojia, Updated: 28 Oct, 2020 04:12 PM
बिहार का कटिहार विधानसभा सीट कटिहार लोकसभा के तहत आता है। 1952 में कटिहार में हुए विधानसभा चुनाव में कांगेस की टिकट पर बाबूलाल मांझी ने जीत हासिल की थी।
कटिहारः बिहार का कटिहार विधानसभा सीट कटिहार लोकसभा के तहत आता है। 1952 में कटिहार में हुए विधानसभा चुनाव में कांगेस की टिकट पर बाबूलाल मांझी ने जीत हासिल की थी। वहीं 1957 के चुनाव में बाबूलाल मांझी ने कटिहार सीट पर जीत का सिलसिला जारी रखा। वहीं 1962 के चुनाव में यहां से कांग्रेसी कैंडिडेट सुखदेव नारायण सिन्हा ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। 1967 में कटिहार सीट से भारतीय जनसंघ के टिकट पर जगबंधु अधिकारी ने विरोधियों को मात दे दिया था। वहीं 1969 में यहां से लोकतांत्रिक कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट सत्य नारायण विश्वास ने जीत हासिल की थी। 1972 में सीपीआई के टिकट पर राजकिशोर प्रसाद सिंह ने सभी विरोधियों को मात दे दिया था लेकिन 1977 के चुनाव में कटिहार से जनता पार्टी के टिकट पर जगबंधु अधिकारी ने चुनाव में एक बार फिर जीत दर्ज की थी। 1980 में कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट सीताराम चमरिया ने चुनाव में विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। 1985 में कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट सत्य नारायण प्रसाद ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। 1990 में जनता दल के कैंडिडेट रामप्रकाश महतो ने कटिहार के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। 1995 के विधानसभा चुनाव में कटिहार सीट से जगबंधु अधिकारी ने बीजेपी की टिकट पर जीत हासिल की थी। 2000 के चुनाव में आरजेडी के कैंडिडेट रामप्रकाश महतो ने यहां सभी विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। 2005 में कटिहार से बीजेपी के कैंडिडेट तारकिशोर प्रसाद ने चुनाव में जीत का परचम लहरा दिया था। 2010 और 2015 में यहां हुए चुनाव में तारकिशोर प्रसाद ने बीजेपी की टिकट पर जीत का सिलसिला बरकरार रखा था। विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव में कटिहार सीट से बीजेपी की टिकट पर तारकिशोर प्रसाद ने जीत हासिल की थी। तारकिशोर प्रसाद ने चुनाव में 66 हजार 48 वोट हासिल किया था। वहीं जेडीयू के कैंडिडेट विजय सिंह को 51 हजार 154 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से तारकिशोर प्रसाद ने विजय सिंह को 14 हजार 894 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं एनसीपी कैंडिडेट रामप्रकाश महतो, 18 हजार 856 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहा था। विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव में कटिहार सीट से बीजेपी की टिकट पर तारकिशोर प्रसाद ने जीत हासिल की थी। तारकिशोर प्रसाद ने चुनाव में 58 हजार 718 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी कैंडिडेट रामप्रकाश महतो ने 38 हजार 111 वोट हासिल किया था। इस तरह से तारकिशोर प्रसाद ने रामप्रकाश महतो को 20 हजार 607 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं एनसीपी कैंडिडेट भाई शमसुद्दीन ने 17 हजार 15 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था। विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव में कटिहार सीट से बीजेपी की टिकट पर तारकिशोर प्रसाद ने जीत हासिल की थी। तारकिशोर प्रसाद ने चुनाव में 47 हजार 777 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी कैंडिडेट रामप्रकाश महतो को 47 हजार 661 वोट मिले थे। इस तरह से तारकिशोर प्रसाद ने रामप्रकाश महतो को महज 116 वोट के कम अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट फैज आलम, 10 हजार 393 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था। 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां महागठबंधन और एनडीए के बीच मुकाबला होगा लेकिन जीत तो उसी पार्टी के कैंडिडेट को मिलेगी जिस पर जनता ज्यादा से ज्यादा भरोसा करेगी।
राज्यसभा सीट को लेकर MP कांग्रेस में मंथन, प्रदेश के ये कद्दावर नेता सबसे मजबूत दावेदार, इन बाहरी...
असम विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पेश, अब विवाह, तलाक और उत्तराधिकार के कानून होंगे...
MP में तीसरी सीट हथियाने के लिए भाजपा ने बनाई धाकड़ रणनीति, ये दो सवर्ण चेहरे रेस में टॉप पर
सरकारी कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, देर से आने पर कटेगी सैलरी, बिहार में नया...
दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों को किया गया सस्पेंड, प्रशासनिक गलियारों में मचा हड़कंप
पिछली सरकारों के 'पाप के गड्ढे' भरे, 'भ्रष्टाचार का कूड़ा' साफ किया : CM Yogi
Bihar Gas Leak: छपरा के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव, इलाके में मची दहशत, घरों से भागे लोग
Delhi Bengaluru Flight में हंगामा... इमरजेंसी एग्जिट के पास बैठे यात्री ने की अजीबों-गरीब हरकत,...
बिहार BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: नए पदाधिकारियों के नामों का ऐलान, देखें पूरी सूची
एक हफ्ते में 23 अधिकारियों पर गिरी गाज, राजस्व विभाग में मची खलबली
USD $
07/06/2026 04:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर है। नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। आत्मविश्वास बढ़ेगा, और कोई पुराना अटका कार्य पूरा हो सकता...
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सही रहेगा। आज थोड़ा धैर्य रखने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। कामकाज में थोड़ा तनाव रहेगा लेकिन आपकी बुद्धिमत्ता से सब कुछ...
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज घर-परिवार के मामलों में सुखद समय बीतेगा। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी या व्यापार में अच्छे अवसर मिल...
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज कार्यस्थल पर आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना हो सकती है। कोई रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कामकाज को लेकर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कार्यों में सफलता मिलेगी लेकिन थोड़ी थकान हो सकती है।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आप अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। काम और निजी जीवन में तालमेल बिठाएं। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच-विचार करें।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए दिन ठीक है। बिज़नेस करने वाले जातकों को अच्छी डील मिल सकती है।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आपको अपने परिश्रम के अनुकूल फल मिल सकता है। कार्यस्थल पर मान-सम्मान बढ़ेगा।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। कोई रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है। दोस्तों के साथ अच्छी मूवी देखने जा सकते हैं। आर्थिक लाभ की...
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज थोड़ी उलझन महसूस हो सकती है। मन शांत रखें और किसी भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह लें।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes