Bihar Diwas: खड़गे-राहुल ने बिहार दिवस पर प्रदेश के लोगों को दी बधाई, राज्य को बताया 'लोकतंत्र की जननी'

Edited By Ramanjot, Updated: 22 Mar, 2024 01:42 PM

kharge rahul congratulated the people of the state on bihar day

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 'बिहार दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई। बिहार से ही गांधी जी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ भारतीयों की आवाज बुलंद की थी। आज फिर वो समय आ गया है जब बिहार को लोकतंत्र सुरक्षित करना है और संविधान को बचाने...

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार को लोकतंत्र की जननी बताते हुए बिहार के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व आम चुनाव सामने है और इसमें बिहार की जनता को लोकतंत्र को बचाने के लिए अपनी अहम भूमिका निभाना है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 'बिहार दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई। बिहार से ही गांधी जी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ भारतीयों की आवाज बुलंद की थी। आज फिर वो समय आ गया है जब बिहार को लोकतंत्र सुरक्षित करना है और संविधान को बचाने के लिए अनुकूल भूमिका निभानी है।'


वहीं राहुल गांधी ने कहा, 'सभ्यता और एक समृद्ध इतिहास के धनी बिहार ने सदियों से भारत का ज्ञान पुंज बन कर देश को दिशा दिखाई है। बिहार दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।'

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!