1 day ago
2 days ago
3 days ago
4 days ago
7 days ago
8 days ago
9 days ago
11 days ago
12 days ago
2 weeks ago
Sunday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Kurtha Assembly Seat II कुर्था विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020
Edited By Diksha kanojia, Updated: 10 Oct, 2020 12:41 PM
बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक कुर्था विधानसभा सीट है। अरवल जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र जहानाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
अरवलः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक कुर्था विधानसभा सीट (Kurtha assembly seat) है। अरवल जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र जहानाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। बता दें कि यह सीट साल 1951 से ही अस्तित्व में है। इस सीट पर पहली बार साल 1951 में विधानसभा के चुनाव हुए और प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के रामचरण सिंह यादव चुनाव जीते। इसके बाद 1957 में कांग्रेस (Congress के कामेश्वर शर्मा विधायक चुने गए। 1962 में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी ने एक बार फिर से वापसी की और रामचरण सिंह यादव एक बार फिर विधायक चुने गए। 1967 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी और 1969 में सोशित समाज दल के जगदेव प्रसाद ने जीत हासिल की। 1972 में यह सीट फिर कांग्रेस के खाते में आई और रामाश्रय प्रसाद सिंह विधायक चुने गए।1977 में सोशित समाज दल की तरफ से नागमणि चुनाव जीते। 1980 में जनता पार्टी के सहदेव प्रसाद यादव विधायक चुने गए। तो 1985 में एक बार फिर से नागमणि निर्दलीय ही चुनाव जीते गए। 1990 में जनता दल (Janta Dal) के मुद्रिका सिंह यादव और 1995 मेंसहदेव प्रसाद यादव चुनाव जीते। 2000 में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने इस सीट पर कब्जा जमाया और शिव बचन यादव चुनाव जीते। 2005 में लोजपा (LJP) की सुचित्रा सिन्हा चुनाव जीतीं। 2010 और 2015 में यह सीट जदयू (JDU) के खाते में है और सत्यदेव सिंह लगातार दो बार से विधायक चुने जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhansabha chunav) में इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के सत्यदेव सिंह ने बीएलएसपी (BLSP) के अशोक कुमार वर्मा को 14 हजार 119 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। अशोक कुमार वर्मा को कुल 43 हजार 676 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे अशोक कुमार वर्मा को कुल 29 हजार 557 वोट मिले थे। तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे बीएसपी (BSP) के राजेंद्र यादव को कुल 8 हजार 896 वोट मिले थे। विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhansabha chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के सत्यदेव सिंह ने राजद के शिव बचन यादव को 9 हजार 493 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। सत्यदेव सिंह को कुल 37 हजार 633 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे शिव बचन यादव को कुल 28 हजार 140 वोट मिले थे। तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे एनसीपी (NCP) के अशोक कुमार को कुल 5 हजार 461 वोट मिले थे। विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhansabha chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड(JDU) की सुचित्रा सिन्हा ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सहदेव प्रसाद यादव को 12 हजार 792 वोटों से हराया और विधायक चुनी गईं। सुचित्रा सिन्हा को कुल 31 हजार 372 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे सहदेव प्रसाद यादव को कुल 18 हजार 580 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे लोजपा (LJP) के अंजनी कुमार को कुल 11 हजार 445 वोट मिले थे। पिछले तीन चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर लगातार जनता दल यूनाइटेड(JDU) को जीत मिली है। इस बार बीजेपी (BJP) और जेडीयू (JDU) एक बार फिर से चुनावी मैदान में है। ऐसे में NDA का पलड़ा थोड़ा भारी जरूर दिखाई दे रहा है लेकिन किस पार्टी को जीत मिलेगी यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा।
राज्यसभा सीट को लेकर MP कांग्रेस में मंथन, प्रदेश के ये कद्दावर नेता सबसे मजबूत दावेदार, इन बाहरी...
असम विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पेश, अब विवाह, तलाक और उत्तराधिकार के कानून होंगे...
MP में तीसरी सीट हथियाने के लिए भाजपा ने बनाई धाकड़ रणनीति, ये दो सवर्ण चेहरे रेस में टॉप पर
सरकारी कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, देर से आने पर कटेगी सैलरी, बिहार में नया...
दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों को किया गया सस्पेंड, प्रशासनिक गलियारों में मचा हड़कंप
पिछली सरकारों के 'पाप के गड्ढे' भरे, 'भ्रष्टाचार का कूड़ा' साफ किया : CM Yogi
Bihar Gas Leak: छपरा के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव, इलाके में मची दहशत, घरों से भागे लोग
Delhi Bengaluru Flight में हंगामा... इमरजेंसी एग्जिट के पास बैठे यात्री ने की अजीबों-गरीब हरकत,...
बिहार BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: नए पदाधिकारियों के नामों का ऐलान, देखें पूरी सूची
एक हफ्ते में 23 अधिकारियों पर गिरी गाज, राजस्व विभाग में मची खलबली
USD $
07/06/2026 04:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर है। नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। आत्मविश्वास बढ़ेगा, और कोई पुराना अटका कार्य पूरा हो सकता...
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सही रहेगा। आज थोड़ा धैर्य रखने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। कामकाज में थोड़ा तनाव रहेगा लेकिन आपकी बुद्धिमत्ता से सब कुछ...
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज घर-परिवार के मामलों में सुखद समय बीतेगा। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी या व्यापार में अच्छे अवसर मिल...
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज कार्यस्थल पर आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना हो सकती है। कोई रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कामकाज को लेकर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कार्यों में सफलता मिलेगी लेकिन थोड़ी थकान हो सकती है।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आप अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। काम और निजी जीवन में तालमेल बिठाएं। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच-विचार करें।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए दिन ठीक है। बिज़नेस करने वाले जातकों को अच्छी डील मिल सकती है।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आपको अपने परिश्रम के अनुकूल फल मिल सकता है। कार्यस्थल पर मान-सम्मान बढ़ेगा।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। कोई रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है। दोस्तों के साथ अच्छी मूवी देखने जा सकते हैं। आर्थिक लाभ की...
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज थोड़ी उलझन महसूस हो सकती है। मन शांत रखें और किसी भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह लें।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes