साहित्योत्सव जश्न-ए-अदब कल्चरल कारवां विरासत मना रहा 'जश्न-ए-बिहार', सूफी गायन से होगा कार्यक्रम का समापन

Edited By Swati Sharma, Updated: 05 Apr, 2024 04:42 PM

literary festival  jashn e bihar  celebrating cultural caravan heritage

भारतीय कला, संस्कृति और साहित्य के सर्वाधिक मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में से एक, साहित्योत्सव जश्न-ए-अदब सांस्कृतिक कारवां विरासत 'जश्न-ए-बिहार' का आयोजन आज से शुरू करता है। कार्यक्रम कल 6 अप्रैल (शनिवार) दोपहर 2 बजे से , प्रेमचंद रंगशाला, सैदपुर...

पटना: भारतीय कला, संस्कृति और साहित्य के सर्वाधिक मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में से एक, साहित्योत्सव जश्न-ए-अदब सांस्कृतिक कारवां विरासत 'जश्न-ए-बिहार' का आयोजन आज से शुरू करता है। कार्यक्रम कल 6 अप्रैल (शनिवार) दोपहर 2 बजे से , प्रेमचंद रंगशाला, सैदपुर रोड, राजेंद्र नगर, पटना में जारी रहेगा। यह सांस्कृतिक उत्सव संस्कृति मंत्रालय (भारत सरकार), पर्यटन मंत्रालय (भारत सरकार) और कला, संस्कृति और युवा विभाग-बिहार सरकार के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से निपुण भारतीय कलाकार भाग ले रहे हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं।

PunjabKesari

सभी दर्शकों के लिए प्रवेश निःशुल्क
सभी दर्शकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा। दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम कुछ शानदार प्रदर्शनों के साथ दर्शकों को बांधे रखने और उनका मनोरंजन करने का वादा करता है। आज कार्यक्रम की शुरुआत 'अभी टुक रोते-रोते सो गया है' के साथ हुई, जो एक रोमांटिक कवि सम्मेलन और मुशायरा है, जो महान शायर 'मीर तकी मीर' को उनके जन्म के 300 वर्ष पूरे होने पर समर्पित है। इसमें भारत के कुछ बेहतरीन तथा प्रसिद्ध शायर एवं कवि सम्मिलित होंगे। जैसे- फ़रहत एहसास, अज्म शाकिरी, जावेद मुशीरी, रामायण धर द्विवेदी, गौतम राजऋषि, अश्विनी कुमार चांद, कुंवर रंजीत चौहान, अनस फैज़ी और शाकिर देहलवी। विधा लाल एवं समूह द्वारा प्रदर्शित कथक नृत्य 'रक्स - घुंघरू बोल उठे' एक अद्भुत प्रस्तुति थी। शास्त्रीय गायन 'सुर संध्या' में पद्म भूषण पं. साजन मिश्रा एवं पं. स्वरांश मिश्रा की प्रस्तुति से दर्शक रोमांचित होकर तालियां बजाते रहे। पहले दिन का समापन सुप्रसिद्ध लोक एवं शास्त्रीय गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी के कार्यक्रम 'सुर यामिनी' के साथ हुआ।

PunjabKesari

राजीव सिंह एंड ग्रुप के सूफी गायन से होगा कार्यक्रम का समापन
दूसरे दिन दर्शक तीव्र गति का उर्दू काव्य खेल 'बैतबाज़ी' की प्रतीक्षा कर सकते हैं। किस्सा हीर रिस शाह- मनु सिकंदर ढींगरा की मूल कहानी की भी दर्शक प्रतीक्षा कर सकते हैं। दर्शक एक दिलचस्प पैनल चर्चा 'आज के दौर का सिनेमा ओटीटी की शक्ल में' का इंतजार कर सकते हैं, जिसमें पंचायत वेब सीरीज के प्रसिद्ध अभिनेता फैज़ल मलिक कुंवर रंजीत चौहान के साथ बातचीत करेंगे। दिन का सर्वोच्च बिंदु कश्मीर के रबाब वादक पद्मश्री उस्ताद गुलफाम अहमद खान का वाद्य प्रदर्शन होगा। गायक चंदन दास की महफ़िल-ए-ग़ज़ल दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने का वादा करती है। कार्यक्रम का समापन राजीव सिंह एंड ग्रुप के सूफी गायन से होगा।

PunjabKesari

अधिक से अधिक लोग इन कलाकारों की प्रतिभा को देखेंः संस्थापक
साहित्योत्सव जश्न-ए-अदब के कवि तथा संस्थापक कुंवर रंजीत चौहान ने कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए कहा, 'साहित्योत्सव जश्न-ए-अदब कल्चरल कारवां विरासत' एक भारतीय राज्य से दूसरे राज्य में जाकर अधिक से अधिक लोगों को जीवंत भारतीय कला, संस्कृति और साहित्य से जोड़ रहा है। देश भर के कई राज्यों में शानदार सफलता के बाद, हमें सांस्कृतिक रूप से समृद्ध तथा विरासत वाले शहर पटना पहुंचकर प्रसन्नता हो रही है। हमें विनम्रता के साथ गर्व है कि निपुण, प्रसिद्ध और सम्मानित कलाकार हमारे मंच पर प्रस्तुति देने के लिए सहमत हुए हैं। हम चाहते हैं कि अधिक से अधिक लोग आएं और इन कलाकारों की प्रतिभा को देखें। हम युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ना चाहते हैं और उन्हें हमारी भारतीय कला, संस्कृति और साहित्य की जीवंतता दिखाना चाहते हैं  तथा उन्हें सार्थक कला तक पहुंच प्रदान करना चाहते हैं। हम संस्कृति मंत्रालय (भारत सरकार), पर्यटन मंत्रालय-अतुल्य भारत (भारत सरकार) और बिहार सरकार के कला, संस्कृति और युवा विभाग के अमूल्य समर्थन के लिए आभारी हैं जिन्होंने इस कार्यक्रम को संभव बनाया।

PunjabKesari

संस्थापक कुंवर रंजीत चौहान ने कहा कि 'साहित्योत्सव जश्न-ए-अदब कल्चरल कारवां विरासत' कई राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर में आयोजित किया गया है और आगे भी कई और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में जारी रहेगा। साहित्योत्सव जश्न-ए-अदब कल्चर कारवां विरासत हमारे देश की विरासत का सार प्रस्तुत करता है, जो कि भारतीय कला, संस्कृति और साहित्य के रूप में जीवंत है। साहित्योत्सव जश्न-ए-अदब भारतीय कला, संस्कृति और साहित्य को बढ़ावा देने के लिए समर्पित सबसे बड़े प्लेटफार्मों में से एक है, जो प्रामाणिक स्वरूपों एवं सच्ची भावना के संरक्षण तथा पोषण की दिशा में काम कर रहा है।

प्रदर्शन एवं सत्र साहित्योत्सव जश्न-ए-अदब के सोशल मीडिया पेजों पर भी उपलब्ध होंगे:
https://youtube.com/c/JASHNEADAB
https://www.facebook.com/Jashneadab/
https://instagram.com/jashneadab_foundation?utm_medium=copy_link

अधिक जानकारी के लिए कृपया संपर्क करें: दिव्या मेहरा: 9811753523

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!