JMM ने जारी की तीसरी लिस्ट, गांडेय विधानसभा उपचुनाव से कल्पना सोरेन को मिला टिकट

Edited By Khushi, Updated: 25 Apr, 2024 05:47 PM

lok sabha elections 2024 jmm releases third list kalpana soren

लोकसभा चुनाव को लेकर जेएमएम पार्टी ने आज अपनी आखिरी लिस्ट जारी कर दी है। साथ ही झामुमो ने गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए भी अपने प्रत्याशी के नाम की भी घोषणा कर दी है।

Ranchi: लोकसभा चुनाव को लेकर जेएमएम पार्टी ने आज अपनी आखिरी लिस्ट जारी कर दी है। साथ ही झामुमो ने गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए भी अपने प्रत्याशी के नाम की भी घोषणा कर दी है।

झामुमो ने जमशेदपुर लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है। बहरागोड़ा से विधायक समीर मोहंती को टिकट दिया गया है। इससे पहले पार्टी द्वारा 4 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है। वहीं, पार्टी ने गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए भी अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है। पार्टी ने गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए कल्पना सोरेन को उम्मीदवार बनाया है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव में कुल 14 सीटों में इंडिया गठबंधन के तहत 5 सीटें झामुमो के खाते में आयी हैं। 7 सीटें कांग्रेस, राजद व भाकपा माले को एक-एक सीट मिली है। पार्टी ने पहली लिस्ट में दुमका लोकसभा सीट के लिए नलिन सोरेन और गिरिडीह सीट के लिए मथुरा प्रसाद महतो जबकि दूसरा लिस्ट जारी करते हुए पार्टी ने सिंहभूम से जोबा मांझी और राजमहल सीट से विजय हंसदा को लोकसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!