Edited By Khushi, Updated: 16 Apr, 2024 06:20 PM
कांग्रेस की ओर से 3 लोकसभा सीटें रांची, धनबाद, चतरा और गोड्डा सीट के लिए उम्मीदवार का नाम फाइनल कर लिया गया है।
Ranchi: कांग्रेस की ओर से 3 लोकसभा सीटें रांची, धनबाद, चतरा और गोड्डा सीट के लिए उम्मीदवार का नाम फाइनल कर लिया गया है। केंद्रीय चुनाव समिति से मंजूरी मिलने के साथ ही अब औपचारिक रूप से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिए जाने की संभावना है।
कांग्रेस ने गोड्डा से दीपिका पांडेय सिंह, चतरा से के एन त्रिपाठी और धनबाद से अनुपमा सिंह को टिकट दिया है। बता दें कि कांग्रेस की ओर से 3 सीटों खूंटी, लोहरदगा और हजारीबाग सीट के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा पहले ही कर दी गई थी।
वहीं, झारखंड में लोकसभा की 14 सीटों में से 5 सीटों के लिए इंडिया अलायंस की ओर से अब तक उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि इंडिया अलायंस की ओर से अब तक सीटों का भी औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन जो फॉर्म्युला तय हुआ है, उसके अनुसार कांग्रेस-7, जेएमएम-5 और आरजेडी और भाकपा-माले 1-1 सीट पर चुनाव लड़ेगी।
इस फॉर्मूले के तहत जेएमएम की ओर से 4 लोकसभा सीटों गिरिडीह, सिंहभूम, दुमका और राजमहल सीट के लिए प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया गया है। वहीं आरजेडी की ओर से भी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गई है।