Edited By Swati Sharma, Updated: 27 Apr, 2024 05:36 PM
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिला के कतरीसराय थाना क्षेत्र स्थित तालाब में मछली पकड़ने के दौरान करंट लगने से 03 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह घटना अत्यंत दुखद है।
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिला के कतरीसराय थाना क्षेत्र स्थित तालाब में मछली पकड़ने के दौरान करंट लगने से 03 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह घटना अत्यंत दुखद है।
मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। बता दें कि बिहार के नालंदा जिले में तालाब में मछली पकड़ने के दौरान करंट की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई व एक उनका भांजा शामिल हैं। वहीं, इस हादसे के बाद गांव में मातम छा गया है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।