राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन जुटाने पटना पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू, NDA नेताओं के साथ की मुलाकात

Edited By Ramanjot, Updated: 05 Jul, 2022 04:05 PM

presidential candidate draupadi murmu reached patna seeking support

इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। होटल मौर्या में आयोजित एनडीए के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावे सभी घटक दलों के नेता मौजूद हैं। इस मौके पर द्रौपदी मुर्मू ने कार्यक्रम में मौजूद सांसदों और विधायकों से अपने...

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए समर्थित उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज पटना पहुंची। द्रौपदी मुर्मू अपने लिए जनसंपर्क करने में जुटी हुई हैं। विशेष विमान से सुबह 11 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचीं। एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, कई केंद्रीय मंत्री सहित कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से वो सीधे हार्डिंग रोड गईं, जहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर जाकर माल्यार्पण किया। उसके बाद मौर्या होटल में एनडीए नेताओं के साथ मुलाकात की। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद थे।

PunjabKesari

इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। होटल मौर्या में आयोजित एनडीए के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावे सभी घटक दलों के नेता मौजूद हैं। इस मौके पर द्रौपदी मुर्मू ने कार्यक्रम में मौजूद सांसदों और विधायकों से अपने पक्ष में समर्थन मांगा। द्रौपदी मुर्मू पूरे देश के राजनीतिक दलों से समर्थन की अपील कर रही हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से इस अभियान को शुरू किया था। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को वे झारखंड की राजधानी रांची पहुंची थीं। रांची में बीजेपी और जेएमएम नेताओं से मुलाकात के बाद मंगलवार को वे पटना पहुंची हैं। उनके आगमन को लेकर बीजेपी के नेता काफी उत्साहित हैं।

PunjabKesari

आपको बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में चुने हुए प्रतिनिधि ही वोट डाल सकते हैं। विधान परिषद के सदस्यों को वोट डालने का अधिकार नहीं होता है। आबादी के हिसाब से जनप्रतिनिधियों के वोटों की कीमत तय होती है। राज्यसभा लोकसभा और विधानसभा का कुल 81687 मत बिहार के पास है। वर्तमान परिस्थितियों में एनडीए के पास 54540 मत हैं तो विपक्ष के खाते में 25024 मत हैं। बिहार से एनडीए के कुल मिलाकर 29515 मतों की बढ़त मिल सकती है। अगर नीतीश कुमार भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करते हैं तो बिहार में बीजेपी के पास 28189, जेडीयू के पास 21945, आरजेडी के पास 15980, कांग्रेस के पास 4703 और माले के पास 2076 वोट हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!