Edited By Nitika, Updated: 14 Apr, 2024 03:55 PM
लोकसभा चुनाव को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिहार के जमुई जिले में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं की जानी चाहिए। वहीं रक्षा मंत्री ने कहा कि राजनीति करनी चाहिए तो देश को बनाने के लिए की जानी...
जमुई: लोकसभा चुनाव को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिहार के जमुई जिले में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं की जानी चाहिए। वहीं रक्षा मंत्री ने कहा कि राजनीति करनी चाहिए तो देश को बनाने के लिए की जानी चाहिए।
जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, मैं कभी-कभी सोचता हूं कि लालू यादव को क्या हो गया है? उनके परिवार के लोग क्या बोल रहे हैं? सरकार बनते ही पीएम मोदी को जेल में डाल देंगे? जो लोग खुद ही जेल में हों, कोई बेल पर हों वो मोदी जी को जेल भेजेंगे? इस तरह की बातें करने वालों को जनता अस्वीकार कर देगी।"
वहीं राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "आप नवरात्रि के पर्व पर मछली खाते हो, आप इससे क्या संदेश देना चाहते हैं? आपको कुछ भी खाना हो, खाओ लेकिन दिखाने की जरूरत क्या? मैं लालू यादव से कहूंगा कि ऐसे लोगों को संभालिए। ऐसा लगता है कि ये 'राजनीति' शब्द अपना अर्थ भी खो बैठा है और अपना भाव भी खो बैठा है। ये (RJD) कहते हैं कि हम बड़े पिछड़ों के पक्षघर हैं? सच्चाई ये है कि ये पिछड़ों के दुश्मन हैं।"