50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया बड़ा अफसर, CBI के ट्रैप में फंसा रेलवे अधिकारी

Edited By SHUKDEV PRASAD, Updated: 26 Mar, 2026 09:15 PM

ranchi railway bribery case

Central Bureau of Investigation ने झारखंड की राजधानी Ranchi में बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

रांची: Central Bureau of Investigation ने झारखंड की राजधानी Ranchi में बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दक्षिण पूर्वी रेलवे में तैनात चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर को 50 हजार रुपये की घूस लेते हुए पकड़ा गया।

बिल पास कराने के बदले मांगी गई थी रिश्वत

जांच एजेंसी के मुताबिक आरोपी अधिकारी पर एक ठेकेदार से बिल पास कराने के एवज में कमीशन मांगने का आरोप है। बताया गया कि करीब 8.7 लाख रुपये के भुगतान को मंजूरी देने के लिए कुल रकम का 10 प्रतिशत रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत मिलने के बाद CBI ने जाल बिछाया और पहली किस्त के तौर पर 50 हजार रुपये लेते हुए आरोपी को पकड़ लिया।

ट्रैप के दौरान हुआ खुलासा, आरोपी ने माना आरोप

CBI की ट्रैप कार्रवाई के दौरान अधिकारी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने रिश्वत मांगने की बात स्वीकार भी कर ली है। इसके बाद जांच एजेंसी ने उसके दफ्तर और आवास पर छापेमारी कर दस्तावेज जुटाए हैं।

रेल प्रशासन का त्वरित एक्शन, सीनियर अधिकारी हटाई गईं

इस मामले के सामने आते ही रेलवे प्रशासन ने भी सख्त कदम उठाया है। रांची डिवीजन की सीनियर डीसीएम शुची सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह श्रेया सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूत्रों के अनुसार इस पूरे मामले में अन्य अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

ठेकेदार की शिकायत से खुला पूरा मामला

यह मामला तब सामने आया जब ठेकेदार अजय त्यागी ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वे रेलवे विभाग को वाहन उपलब्ध कराते हैं और उनके करीब 8.70 लाख रुपये का भुगतान लंबित था। आरोप है कि इस बिल को पास कराने के लिए उनसे रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत की पुष्टि के बाद CBI ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया, जिससे पूरे नेटवर्क पर सवाल खड़े हो गए हैं।

जांच जारी, और नाम आने की संभावना

फिलहाल इस पूरे मामले की जांच जारी है और एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इसमें और कौन-कौन शामिल हो सकता है। इस कार्रवाई ने एक बार फिर सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के मुद्दे को उजागर कर दिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!