Bihar Political Crisis: बिहार में RJD की बैठक, पार्टी नेताओं ने लालू यादव पर छोड़ा फैसला

Edited By Ramanjot, Updated: 27 Jan, 2024 05:38 PM

rjd leaders left the decision on lalu yadav

राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य मनोज झा (Manoj Kumar Jha) ने यहां लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी के आवास पर आयोजित पार्टी की बैठक के बाद इसकी घोषणा की। झा ने कहा, ‘‘कृपया और अधिक सवाल नहीं पूछे।'' बैठक में राज्य विधानमंडल के सदस्यों...

Bihar Political Crisis: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के महागठबंधन से किनारा करने की आशंका के बीच शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेताओं ने यहां बैठक की और पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद को ‘‘कोई भी फैसला'' लेने के लिए अधिकृत किया। 

राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य मनोज झा (Manoj Kumar Jha) ने यहां लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी के आवास पर आयोजित पार्टी की बैठक के बाद इसकी घोषणा की। झा ने कहा, ‘‘कृपया और अधिक सवाल नहीं पूछे।'' बैठक में राज्य विधानमंडल के सदस्यों समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे। 79 विधायकों के साथ राजद विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी है। राजद महागठबंधन में सबसे बड़ा दल है। इसके अलावा कांग्रेस और तीन वामपंथी दल भी इसमें शामिल हैं। 

PunjabKesari

अगर नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) महागठबंधन से किनारा कर लेती है तो महागठबंधन के पास विधानसभा में बहुमत के लिए आठ सदस्य कम रह जाएंगे। ऐसे मजबूत संकेत मिल रहे हैं कि कुमार भारतीय जनता पार्टी के नेृतत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में एक बार फिर वापसी कर सकते हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!