शरद यादव की पुत्री सुभाषिनी कांग्रेस में शामिल, लड़ सकती हैं बिहार विधानसभा चुनाव

Edited By Ramanjot, Updated: 14 Oct, 2020 04:14 PM

sharad yadav s daughter subhashini joins congress

लोकतांत्रिक जनता दल (LJD) के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव (Sharad Yadav) की पुत्री सुभाषिनी यादव बुधवार को कांग्रेस (Congress) में शामिल हो गई। उनके साथ ही लोजपा (LJP) के वरिष्ठ नेता काली पांडे भी कांग्रेस में शामिल हो गए।

नई दिल्ली/पटनाः लोकतांत्रिक जनता दल (LJD) के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव (Sharad Yadav) की पुत्री सुभाषिनी यादव बुधवार को कांग्रेस (Congress) में शामिल हो गई। उनके साथ ही लोजपा (LJP) के वरिष्ठ नेता काली पांडे भी कांग्रेस में शामिल हो गए।

PunjabKesari

माना जा रहा है कि सुभाषिनी बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ सकती हैं। सुभाषिनी और काली पांडे ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पवन खेड़ा, देवेंद्र यादव और अजय कपूर की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता खेड़ा ने कहा, ‘‘हमें गर्व है कि सुभाषिनी यादव कांग्रेस में शामिल हुई हैं। उनके पिता का भारत के संसदीय लोकतंत्र में बहुत बड़ा योगदान है।''

PunjabKesari


PunjabKesari

गौरतलब है कि शरद यादव अपनी पार्टी गठित करने से पहले जद(यू) में थे और उन्होंने पार्टी का अध्यक्ष रहने के साथ कई वर्षों तक राजग के संयोजक की भूमिका भी निभाई। वर्ष 2017 में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण शरद यादव को जद (यू) से निकाल दिया गया था। इसके बाद उन्होंने लोकतांत्रिक जनता दल का गठन किया। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में वह महागठबंधन का हिस्सा थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!