Sonepur Assembly Seat: सोनपुर विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

Edited By Nitika, Updated: 26 Oct, 2020 04:52 PM

बिहार का सोनपुर विधानसभा सीट (Sonepur Assembly Seat) सारण लोकसभा के तहत आता है। सोनपुर विधानसभा सीट 1951 से अस्तित्व में है। 1951 में सोनपुर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कैंडिडेट जगदीश शर्मा ने पहली बार हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan sabha chunav)...

 

सारणः बिहार का सोनपुर विधानसभा सीट (Sonepur Assembly Seat) सारण लोकसभा के तहत आता है। सोनपुर विधानसभा सीट 1951 से अस्तित्व में है। 1951 में सोनपुर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कैंडिडेट जगदीश शर्मा ने पहली बार हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan sabha chunav) में जीत हासिल की थी।

1957 के विधानसभा चुनाव (Vidhan sabha chunav) में सोनपुर सीट से निर्दलीय की टिकट पर रामबिनोद सिंह ने विरोधियों को मात देने में कामयाबी हासिल की थी। 1962 के विधानसभा चुनाव (Vidhan sabha chunav) में इस सीट से सोनपुर में शिवबचन सिंह ने जीत हासिल की थी, तो 1967 में सोनपुर सीट से कांग्रेसी कैंडिडेट आर जे एस यादव ने जीत हासिल की थी। 1969 और 1972 में सोनपुर सीट से राम जयपाल सिंह यादव ने कांग्रेस (Congress) की टिकट पर जीत हासिल किया था। वहीं 1977 में जनता पार्टी के कैंडिडेट रामसुंदर दास ने जीत हासिल की थी। 1980 में सोनपुर सीट से जनता पार्टी के टिकट पर लालू प्रसाद ने जीत हासिल की थी।

वहीं 1985 में सोनपुर सीट पर हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan sabha chunav) में लोकदल की टिकट पर लालू प्रसाद ने जनता का समर्थन हासिल किया था। 1990 और 1995 में यहां हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan sabha chunav) में जनता दल के कैंडिडेट राजकुमार राय ने जीत हासिल की थी। 2000 के चुनाव में बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट विनय कुमार सिंह ने जनता का समर्थन हासिल किया था। 2005 के अक्टूबर महीने में हुए विधानसभा चुनाव में रामानुज प्रसाद ने विरोधियों को करारी शिकस्त दे दिया था। 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan sabha chunav) में बीजेपी (BJP) की टिकट पर विनय कुमार सिंह ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। वहीं 2015 के चुनाव में आरजेडी (RJD) के टिकट पर रामानुज प्रसाद ने विधानसभा चुनाव (Vidhan sabha chunav) में जीत हासिल की थी।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan sabha chunav) में सोनपुर सीट से आरजेडी (RJD) की टिकट पर रामानुज प्रसाद ने जीत हासिल की थी। रामानुज प्रसाद ने चुनाव में 86 हजार 82 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट विनय कुमार सिंह को 49 हजार 686 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से रामानुज प्रसाद ने विनय कुमार सिंह को 36 हजार 396 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं नोटा 4 हजार 290 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहा था।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan sabha chunav) में सोनपुर सीट पर बीजेपी (BJP) कैंडिडेट विनय कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। विनय कुमार सिंह ने चुनाव में 64 हजार 676 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) की कैंडिडेट राबड़ी देवी, 43 हजार 991 वोट हासिल कर पाईं थी। इस तरह से जेडीयू (JDU) कैंडिडेट विनय कुमार सिंह ने आरजेडी (RJD) की कैंडिडेट राबड़ी देवी को 20 हजार 685 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेस (Congress) कैंडिडेट अजय सिंह ने 2 हजार 884 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan sabha chunav) में सोनपुर सीट से आरजेडी (RJD)  कैंडिडेट रामानुज प्रसाद ने जीत हासिल की थी। आरजेडी (RJD) कैंडिडेट रामानुज प्रसाद ने 44 हजार 139 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी (BJP) कैंडिडेट विनय कुमार सिंह को 43 हजार 26 वोट मिले थे। इस तरह से आरजेडी (RJD) कैंडिडेट रामानुज प्रसाद ने बीजेपी (BJP) कैंडिडेट विनय कुमार सिंह को 1 हजार 113 वोट से हरा दिया था। वहीं एलजेपी (LJP) कैंडिडेट अतुल कुमार सिंह ने 4 हजार 561 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
PunjabKesari
2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan sabha chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच मुकाबला होगा, लेकिन जीत तो उसी पार्टी के कैंडिडेट को मिलेगी, जिस पर जनता ज्यादा से ज्यादा भरोसा करेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!