Edited By Nitika, Updated: 01 Apr, 2024 12:56 PM
लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में कांग्रेस को एक के बाद एक बड़ा झटका लग रहा है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा के बाद अब कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
पटनाः लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में कांग्रेस को एक के बाद एक बड़ा झटका लग रहा है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा के बाद अब कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
इससे पहले बिहार के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा (Anil Sharma) ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने के बाद अनिल शर्मा ने कहा कि सीट बंटवारे की वजह से पार्टी के कार्यकर्ताओं में निराशा है।
बता दें कि अनिल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को ऐसी सीटें दी गई हैं, जहां जीतना मुश्किल है, जबकि आसानी से जीतने वाली सीटें पार्टी से छीन ली गई हैं। उन्होंने कहा कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कांग्रेस को कमजोर सीटें दी हैं। यह उनकी सोची-समझी रणनीति है, ताकि कांग्रेस बिहार में हाशिए पर ही रहे।