Edited By Ramanjot, Updated: 27 Jan, 2024 05:01 PM

विनोद तावड़े से शनिवार को जब पूछा गया कि क्या उनकी पार्टी नीतीश कुमार को संभावित नई सरकार बनाने में मदद करेगी, इस पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। वह अपराह्न में पार्टी की प्रस्तावित बैठक में भाग लेने के लिए यहां आए हैं। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘लोकसभा...
Bihar Political Crisis: बिहार में राजनीतिक उथल-पुथल के संकेतों के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राज्य इकाई के प्रभारी विनोद तावड़े (Vinod Tawde) ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' से नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व वाले जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अलग होने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है।
विनोद तावड़े से शनिवार को जब पूछा गया कि क्या उनकी पार्टी नीतीश कुमार को संभावित नई सरकार बनाने में मदद करेगी, इस पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। वह अपराह्न में पार्टी की प्रस्तावित बैठक में भाग लेने के लिए यहां आए हैं। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘लोकसभा चुनावों के बारे में चर्चा के लिए हमारे सांसदों और राज्य के विधायकों की एक बैठक होने वाली है।''
हालांकि, तावड़े ने कहा, ‘‘हमें आश्चर्य है कि क्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' अब ‘भारत गठबंधन तोड़ो यात्रा' बन गई है। इससे ममता बनर्जी टूट गईं। अब नीतीश के साथ भी ऐसा ही किया जा रहा है।'' हालांकि, उन्होंने बिहार की राजनीतिक स्थिति से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देने से इनकार कर दिया।