Lok Sabha Elections: बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने तीनों प्रत्याशियों को दिए सिंबल, कहा- इस बार होगा चमत्कार

Edited By Swati Sharma, Updated: 03 Apr, 2024 10:35 AM

symbol given to congress candidates

कांग्रेस ने बिहार में अपनी तीन सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। भागलपुर से अजीत शर्मा चुनाव लड़ेंगे। कटिहार से तारिक अनवर और किशनगंज से मोहम्मद जावेद को टिकट मिला है। वहीं, प्रत्याशियों की घोषणा के बाद पटना के कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में...

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): कांग्रेस ने बिहार में अपनी तीन सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। भागलपुर से अजीत शर्मा चुनाव लड़ेंगे। कटिहार से तारिक अनवर और किशनगंज से मोहम्मद जावेद को टिकट मिला है। वहीं, प्रत्याशियों की घोषणा के बाद पटना के कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने सभी प्रत्याशियों को सिंबल दिए।

दो मुस्लिम नेता को मिला टिकट  
बता दें कि कांग्रेस की बिहार में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए ये पहली लिस्ट है, जिसमें दो मुस्लिम नेता को टिकट मिला है। मोहम्मद जावेद किशनगंज से मौजूदा सांसद हैं। तारिक अनवर पार्टी के सीनियर नेताओं में से एक हैं और पार्टी का बड़ा मुस्लिम चेहरा हैं। वहीं, प्रत्याशियों की घोषणा के बाद पटना के कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने सभी प्रत्याशियों को सिंबल दिए।

वहीं, इसके बाद प्रेस से बातचीत के दरमियान अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि इस बार बिहार और देश में चमत्कार होगा। गौरतलब हो कि लोकसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में कांग्रेस को 9 सीटें मिली हैं। इसमें पार्टी ने अब तक तीन प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। अभी 6 सीटों पर नामों की घोषणा बाकी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!