पूर्णिया में BJP पर बरसे तेजस्वी यादव, कहा- राजद से डरती है भाजपा, इंडी गठबंधन संविधान बचाना चाहता हैं और NDA खत्म

Edited By Swati Sharma, Updated: 24 Apr, 2024 02:48 PM

tejashwi yadav lashed out at bjp in purnia

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और भाजपा (BJP) पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी राजद से डरती है। इंडिया गठबंधन संविधान बचाना चाहती और एनडीए उसे खत्म...

पूर्णिया: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और भाजपा (BJP) पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी राजद से डरती है। इंडिया गठबंधन संविधान बचाना चाहती और एनडीए उसे खत्म करना चाहता है।

'2017 में नीतीश कुमार ने हमें धोखा दिया'
दरअसल, बुधवार को तेजस्वी यादव ने पूर्णिया में एक प्रेस कांफ्रेंस का संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि​ 2017 में नीतीश कुमार ने हमें धोखा दिया, सबसे बड़ी पार्टी होते हुए भी हमने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया था, सिर्फ भाजपा को भगाने के लिए। भाजपा सबसे ज्यादा बिहार में राजद से डरती है। देश में इंडिया और एनडीए के बीच लड़ाई है, इंडिया गठबंधन संविधान बचाना चाहता है और एनडीए संविधान खत्म करना चाहता है।

वहीं, राजद नेता ने पप्पू यादव का नाम लिए बिना कहा कि वो तो हर चुनाव लड़ते हैं। आगे भी लड़ेगे। उधर, राजद नेता मनोज कुमार झा ने कहा लड़ाई तो सीधे INDIA(गठबंधन) और NDA के बीच में है। आज बिहार में कोने-कोने में अगर आप बच्चों से पूछेंगे कि नौकरी मतलब तो वो बोलेंगे तेजस्वी यादव। यह हासिल कैसे हुआ है, यह समर्पण से हासिल हुआ है। उनको अपनी जिम्मेदारी पता है। प्रधानमंत्री मोदी रोजगार, महंगाई की बात करें। देश के दिल को जोड़ने वाली बात करें।​

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!