"जिस संविधान ने वंचितों के लिए आरक्षण दिया उसे मिटाने की कोशिश की जा रही"- लालू यादव

Edited By Ramanjot, Updated: 18 Apr, 2024 10:07 AM

the constitution which gave reservation is in danger lalu prasad

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने सारण लोकसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। इस सीट का उन्होंने कई बार लोकसभा में प्रतिनिधित्व किया है और इस बार उनकी बेटी रोहिणी आचार्य यहां से किस्मत आजमा रही हैं। लालू प्रसाद ने केंद्र...

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद (Lalu Prasad) ने बुधवार को आरोप लगाया कि बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर के बनाए जिस संविधान ने वंचित जातियों के लिए आरक्षण की व्यवस्था की उसे ‘मिटाने' और ‘खत्म' करने की कोशिश की जा रही है। 

"संविधान नहीं होता तो न आरक्षण होता और न ही लोकतंत्र"
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने सारण लोकसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। इस सीट का उन्होंने कई बार लोकसभा में प्रतिनिधित्व किया है और इस बार उनकी बेटी रोहिणी आचार्य यहां से किस्मत आजमा रही हैं। लालू प्रसाद ने केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर परोक्ष रूप से प्रहार करते हुए कहा, ‘‘बाबा साहेब आंबेडकर के बनाए संविधान को मिटाने और खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। अगर संविधान नहीं होता तो न आरक्षण होता और न ही लोकतंत्र। हमें उन लोगों को सबक सिखाना होगा जो संविधान को खत्म करना चाहते हैं।'' 

संविधान का सम्मान करता है NDA: PM मोदी
राजद प्रमुख ने सोमवार को आरोप लगाया था कि भाजपा के नेता खुलेआम फिर से सत्ता में आने पर संविधान को बदलने की बातें कर रहे हैं लेकिन पार्टी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसको लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि इससे पूर्व आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत ने भी आरक्षण की समीक्षा की बात की थी। हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को कहा कि यह चुनाव उन्हें सजा देगा जो संविधान के खिलाफ हैं एवं देश को ‘‘विकसित भारत'' बनाने के केंद्र के प्रयासों का विरोध कर रहे हैं। मोदी ने कहा, ‘‘कांग्रेस और उसके सहयोगी मुझे अपमानित करने के लिए संविधान के नाम पर झूठ बोल रहे हैं। राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) संविधान का सम्मान करता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!