बिहार विधानसभा में विजय सिन्हा होंगे नेता प्रतिपक्ष, विधान परिषद में सम्राट चौधरी संभालेंगे ये जिम्मेदारी

Edited By Ramanjot, Updated: 25 Aug, 2022 11:14 AM

vijay sinha to be leader of opposition in bihar assembly

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर सूचित किया है कि भाजपा विधानमंडल दल की बुधवार शाम पांच बजे पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में विजय कुमार सिन्हा को सर्वसम्मति से भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुना गया...

पटनाः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को विधानसभा और पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी को विधान परिषद में पार्टी विधायक दल का नेता बनाया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर सूचित किया है कि भाजपा विधानमंडल दल की बुधवार शाम पांच बजे पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में विजय कुमार सिन्हा को सर्वसम्मति से भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुना गया है। इसके साथ ही सम्राट चौधरी को विधान परिषद में भाजपा विधान पार्षद दल का नेता चुना गया है। डॉ. संजय जायसवाल ने विधानसभा अध्यक्ष से विजय कुमार सिन्हा को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की मान्यता देने का अनुरोध किया है।

Koo App
मुझ पर भरोसा करते हुए मुझे बिहार भाजपा विधानमंडल दल का नेता और बिहार विधान सभा में नेता, प्रतिपक्ष नामित किए जाने पर मैं हृदय की गहराईयों से मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मा. गृह मंत्री श्री अमित शाह, मा.राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा जी और शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ। मैं उनके विश्वास पर खरा उतरने के लिए सतत प्रयत्नशील रहूंगा । - Vijay Kumar Sinha (@VijayKrSinhaBih) 25 Aug 2022

जातिगत समीकरण को साधने की कोशिश
इस पहल से भाजपा ने जातिगत समीकरण को भी साधने की कोशिश की है। दरअसल, विजय कुमार सिन्हा अगड़े (भूमिहार) जाति से हैं तो सम्राट चौधरी कुशवाहा (पिछड़े) समाज से आते हैं। लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक विजय सिन्हा वर्ष 2017 से 2020 तक मंत्री रह चुके हैं। वहीं विधान पार्षद सम्राट चौधरी को सरकार में मंत्री के साथ ही विपक्ष में रहने का भी खासा अनुभव है।

बता दें कि बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही अपनी बात को रखने के बाद इस्तीफा देने की घोषणा कर दी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!