Lok Sabha Elections 2024: बिहार में दूसरे चरण की 5 लोकसभा सीटों पर मतदान खत्म, 50 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद

Edited By Nitika, Updated: 26 Apr, 2024 07:06 PM

voting ends on 5 lok sabha seats of second phase in bihar

बिहार के पांच सीटों पर शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। चुनाव में कुल 50 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। मुख्य रूप से इन पांच सीटों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, बांका पर इंडिया गठबंधन और एनडीए गठबंधन के बीच टक्कर देखने को मिल रही है।

 

पटनाः बिहार के पांच सीटों पर शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। चुनाव में कुल 50 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। मुख्य रूप से इन पांच सीटों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, बांका पर इंडिया गठबंधन और एनडीए गठबंधन के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। वहीं किशनगंज और पूर्णिया लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार है। मतदान की प्रक्रिया सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चली। इन पांच सीटों पर 58.58% मतदान हुआ है, जो कि 2019 की अपेक्षा 4.25% वोट कम हुआ। कुल 11 केंद्रों पर मतदान बहिष्कार किया गया है।

          लोकसभा सीट
 
            उम्मीदवार 
 
         किशनगंज
  • मो. जावेद (Cong)
  • मुजाहिद आलम- (JDU)
  • अख्तरुल ईमान (AIMIM)
         कटिहार
  • तारिक अनवर (Cong)
  • दुलालचंद गोस्वामी (JDU)
         भागलपुर
  • अजीत शर्मा (Cong)
  • अजय मंडल (JDU)

          बांका

  • गिरधारी यादव (JDU)
  • जय प्रकाश नारायण (RJD)
          पूर्णिया 
  • बीमा भारती (RJD)
  • संतोष कुशवाहा (JDU)
  • पप्पू यादव (निर्दलीय)


LIVE UPDATES:-

  • 6 बजे तक कुल 58.58% मतदान 

    bihar% phase 2 1080 6.jpg
  • 5 बजे तक कुल 53.03% मतदान 

 

bihar% phase 2 1080 5.jpg

  • 3 बजे तक कुल 44.24% मतदान 


bihar% phase 2 1080 4.jpg

  • 1 बजे तक कुल 33.80% मतदान 


bihar% phase 2 1080 3.jpg

  • 11 बजे तक कुल 21.68% मतदान


bihar% phase 2 1080 2.jpg

  • भागलपुरः वोट डालने पहुंची कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा की बेटी नेहा
  • कटिहार में EVM खराब की मिल रही शिकायत
  • पप्पू यादव बोले- पूर्णिया को मैंने अपनी मां के रूप में चुना
  • बांका विधायक भी मतदान के लिए लाइन में लगे
  • बांका के 103 बूथ पर शुरू नहीं हुआ मतदान 
  • बांकाः कटोरिया के 172 बूथ पर शाम 6 बजे तक वोटिंग
  • संवेदनशील बूथ पर शाम 4 बजे तक वोटिंग
  • पोलिंग बूथ पर वोटरों की लंबी कतार

 

बिहार में दूसरे चरण की 5 लोकसभा सीटों पर 9 बजे तक का मतदान प्रतिशत इस प्रकार हैः-

bihar% phase 2 1080 1.jpg

5 सीटों पर ये उम्मीदवार हैं चुनावी मैदान में
वहीं, महागठबंधन की ओर से कांग्रेस तीन सीटों कटिहार, किशनगंज और भागलपुर तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) दो सीटों पूर्णिया और बांका में चुनाव लड़ रही है। इस चुनाव में जदयू के प्रमुख प्रत्याशियों में निवर्तमान सांसद अजय कुमार मंडल, दुलालचंद गोस्वामी, संतोष कुमार कुशवाहा और गिरधारी यादव शामिल हैं जबकि निवर्तमान कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद फिर से मैदान में हैं। कांग्रेस के अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में तारिक अनवर और अजीत शर्मा शामिल हैं। बता दें कि हाल ही में जदयू से इस्तीफा देकर राजद में शामिल हुईं पूर्व जदयू विधायक बीमा भारती और पूर्व सांसद जयप्रकाश यादव राजद उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं।

PunjabKesari

5 लोकसभा क्षेत्र में कुल 93,96,298 मतदाता
बता दें कि बिहार के दूसरे चरण की 5 लोकसभा क्षेत्र में कुल 93,96,298 मतदाता हैं, जिनमें 48,81,437 पुरुष मतदाता हैं जबकि 45,14,555 महिलाएं हैं। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 306 है. इसमें पहली बार वोटिंग करने वाले मतदाताओं की संख्या 1,37,773 है। पांच लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक भागलपुर में 1983031 मतदाता हैं जबकि सबसे कम किशनगंज में 1829994 मतदाता हैं।

PunjabKesari

5 लोकसभा सीट के लिए बनाए गए 5436 मतदान केंद्र
बिहार के दूसरे चरण की सभी 5 सीटों के लिए कुल 5436 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें किशनगंज में 1007, कटिहार में 1025, पूर्णिया में 983, भागलपुर में 1072 और बांका में 1349 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!