जहानाबाद लोकसभा सीट पर क्या जीत हासिल कर पाएंगे चंदेश्वर कुमार, यहां चलता है यादव और भूमिहार समाज का दबदबा

Edited By Nitika, Updated: 08 Apr, 2024 01:16 PM

will chandeshwar be able to win from jehanabad seat

पर्यटक स्थल वाणावर के साथ ही सूफी सर्किट से जुड़ी बीबी कमाल की मजार इस संसदीय क्षेत्र की पहचान है। 1952 में सोशलिस्ट पार्टी के बिगेश्वर मिश्रा यहां के सांसद बने। उनके बाद 1957 से लेकर 1962 तक कांग्रेस की सत्यभामा देवी सांसद रहीं।

 

जहानाबादः पर्यटक स्थल वाणावर के साथ ही सूफी सर्किट से जुड़ी बीबी कमाल की मजार इस संसदीय क्षेत्र की पहचान है। 1952 में सोशलिस्ट पार्टी के बिगेश्वर मिश्रा यहां के सांसद बने। उनके बाद 1957 से लेकर 1962 तक कांग्रेस की सत्यभामा देवी सांसद रहीं। 1967 से 1971 तक भाकपा के चंद्रशेखर सांसद रहे। 1977 में जनता पार्टी के हरिलाल प्रसाद सिन्हा लोकसभा पहुंचे।

PunjabKesari

2004 में राजद के गणेश प्रसाद सिंह और 2009 में जदयू के डॉक्टर जगदीश शर्मा यहां से जीते। 2014 में डॉक्टर अरुण कुमार जहानाबाद के सांसद बने। 2019 में जेडीयू के चंदेश्वर प्रसाद को जनता ने संसद में भेजा। वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में भी जेडीयू ने चंदेश्वर प्रसाद को ही उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि इस संसदीय क्षेत्र में छह विधानसभा क्षेत्र है- जहानाबाद, मखदुमपुर, घोसी, अरवल, कुर्था और अतरी।

PunjabKesari
एक नजर 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर
PunjabKesari
2019 के लोकसभा चुनाव में जेडीयू कैंडिडेट चंदेश्वर प्रसाद ने जीत हासिल की थी। चंदेश्वर प्रसाद 3 लाख 35 हजार 584 वोट लाकर जीत हासिल किया था तो आरजेडी कैंडिडेट सुरेंद्र प्रसाद यादव 3 लाख 33 हजार 833 वोट लाकर दूसरा स्थान हासिल किया था। वहीं अरूण कुमार 34 हजार 558 वोट लाकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

एक नजर 2014 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर
PunjabKesari
2014 के लोकसभा चुनाव में आरएलएसपी कैंडिडेट अरूण कुमार ने जीत हासिल की थी। अरुण कुमार को 3 लाख 22 हजार 647 वोट लाकर जीत हासिल किया था। वहीं आरजेडी कैंडिडेट सुरेंद्र प्रसाद यादव ने 2 लाख 80 हजार 307 वोट लाकर दूसरा स्थान हासिल किया था तो जेडीयू कैंडिडेट अनिल कुमार शर्मा ने एक लाख 851 वोट लाकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

लोकसभा चुनाव 2009 के नतीजे
PunjabKesari

2009 के लोकसभा चुनाव में जेडीयू कैंडिडेट जगदीश शर्मा ने जीत हासिल की थी। जगदीश शर्मा को 2 लाख 34 हजार 769 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी कैंडिडेट सुरेंद्र प्रसाद यादव ने 2 लाख 13 हजार 442 वोट लाकर दूसरा स्थान हासिल किया था तो कांग्रेस कैंडिडेट डॉक्टर अरुण कुमार ने 48 हजार 487 वोट लाकर तीसरा स्थान हासिल किया था। जहानाबाद लोकसभा सीट पर एक जून को मतदान होना है। यहां से जेडीयू ने चंदेश्वर कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है।

जहानाबाद लोकसभा सीट पर महागठबंधन की तरफ से आरजेडी चुनाव लड़ेगी। इस सीट पर यादव और भूमिहार समाज का दबदबा रहा है। साथ ही अति पिछड़े वोटर की भी यहां अच्छी खासी तादाद है। अब देखना होगा कि जहानाबाद सीट पर इस बार किस उम्मीदवार को जीत मिलेगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!