3 days ago
6 days ago
7 days ago
12 days ago
13 days ago
2 weeks ago
3 weeks ago
4 weeks ago
1 month ago
Thursday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Sitamarhi Lok Sabha Seat: क्या JDU को जीत दिला पाएंगे देवेश ठाकुर, मुस्लिम-यादव वोटरों पर निर्भर है RJD कैंडिडेट
Edited By Nitika, Updated: 31 Mar, 2024 01:14 PM
बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से एक सीतामढ़ी लोकसभा सीट है। सीतामढ़ी सीट पर पहली बार साल 1957 में हुए चुनाव में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर आचार्य जेबी कृपलानी चुनाव जीते।
सीतामढ़ीः बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से एक सीतामढ़ी लोकसभा सीट है। सीतामढ़ी सीट पर पहली बार साल 1957 में हुए चुनाव में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर आचार्य जेबी कृपलानी चुनाव जीते। इसके बाद लगातार तीन चुनाव यानि 1962, 1967 और 1971 में कांग्रेस के नागेंद्र प्रसाद यादव चुनाव जीतने में कामयाब रहे। साल 1977 में इस सीट पर जनता पार्टी के श्याम सुंदर दास सांसद बने। 1980 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (उर्स) के बलिराम भगत चुनाव जीते जबकि 1984 में कांग्रेस के टिकट पर रामश्रेष्ठ खिरहर सांसद चुने गए।1989 में जनता दल के टिकट पर हुकुमदेव नारायण यादव इस सीट से सांसद बने जबकि 1991 और 1996 में जनता दल के टिकट पर ही नवल किशोर राय सांसद चुने गए। 1998 में यह सीट लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के खाते में गई और सीताराम यादव संसद पहुंचे हालांकि 1999 में इस सीट को सीताराम यादव बचा नहीं पाए और नवल किशोर राय JDU के टिकट पर एक बार फिर से चुने गए। 2004 में आरजेडी के टिकट पर सीताराम यादव ने एक बार फिर से वापसी की तो 2009 में जेडीयू के अर्जुन राय सांसद बने जबकि 2014 में मोदी लहर में यह सीट आरएलएसपी के खाते में चली गई और राम कुमार शर्मा सांसद चुने गए। 2019 के लोकसभा चुनाव में जेडीयू कैंडिडेट सुनील कुमार पिंटू ने जीत हासिल की थी लेकिन विवादित बयानों की वजह से जेडीयू ने 2024 में उनका टिकट काट दिया। 2024 में जेडीयू ने विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर को सीतामढ़ी से टिकट दिया है। गौरतलब है कि सीतामढ़ी लोकसभा के अंतर्गत विधानसभा की कुल 7 सीटें आती हैं, जिनमें सीतमढ़ी जिले की सीतामढ़ी, बथनाहा, रुन्नी सैदपुर, बाजपट्टी, रीगा, परिहार और सुरसंड विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। एक नजर 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर 2019 के लोकसभा चुनाव में सीतामढ़ी सीट पर जेडीयू कैंडिडेट सुनील कुमार पिंटू ने जीत हासिल की थी। सुनील कुमार पिंटू को 5 लाख 67 हजार 745 वोट मिले थे। वहीं आरजेडी कैंडिडेट अर्जुन राय 3 लाख 17 हजार 206 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे तो निर्दलीय कैंडिडेट धर्मेंद्र कुमार 20 हजार 487 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। एक नजर 2014 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर अब एक नजर पिछले लोकसभा चुनाव के नतीजों पर डालें तो साल 2014 में इस सीट पर आरएलएसपी के राम कुमार शर्मा ने 4 लाख 11 हजार 265 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था तो वहीं आरजेडी के सीताराम यादव 2 लाख 63 हजार 300 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि जेडीयू के अर्जुन राय को 97 हजार 188 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे। लोकसभा चुनाव 2009 के नतीजे साल 2009 की बात करें तो जेडीयू के अर्जुन राय ने 2 लाख 32 हजार 782 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था तो वहीं कांग्रेस के समीर कुमार महासेठ 1 लाख 22 हजार 216 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि आरजेडी के सीताराम यादव को 1 लाख 18 हजार 798 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे। लोकसभा चुनाव 2004 के नतीजे वहीं साल 2004 की बात करें तो आरजेडी के सीताराम यादव ने 3 लाख 26 हजार 165 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था तो वहीं जेडीयू के नवल किशोर राय 2 लाख 28 हजार 160 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि समाजवादी पार्टी के रजनी रंजन साहू को 87 हजार 289 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे। 2024 में 20 मई को सीतामढ़ी सीट पर लोकसभा चुनाव होना है। जेडीयू कैंडिडेट देवेश चंद्र ठाकुर सवर्ण समाज,वैश्य समाज और अति पिछड़े वोटरों का समर्थन पाने की कोशिश कर रहे हैं तो वहीं आरजेडी कैंडिडेट मुस्लिम यादव वोटरों पर निर्भर है हालांकि इस बार वैश्य समाज के सुनील कुमार पिंटू का टिकट कटने से एनडीए को थोड़ा नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
BSNL के ऑफर ने उड़ाए होश, सिर्फ 91 रुपए में दे रहा इतने दिनों की वैलिडिटी
लंच को लेकर स्कूल में हुआ विवाद, क्लासमेट ने अपनी सहेली के चेहरे पर ब्लेड से किया हमला
मणिपुर: हाथ में हथियार, नकाब से ढके थे चेहरे... बैंक से 20 लाख लूट ले गए बदमाश
प्रियंका गांधी जहां जाती है, कांग्रेस का हो जाता है सपूड़ा साफ, BJP का तंज
'PM ने 'मास रेपिस्ट' के लिए वोट मांगकर महिलाओं का अपमान किया, हाथ जोड़कर मांगे माफी', रेवन्ना मामले...
'नफरत फैलाने के बजाए अपनी सरकार के कामकाज पर वोट मांगे PM मोदी', खरगे का BJP पर करारा हमला
'INDIA' गठबंधन के सत्ता में आते ही 10 से 15 राज्यों में BJP सरकारें गिर जाएंगी, पवन खेड़ा का बड़ा...
रेलवे ट्रैक पर रील बनाना इंजीनियरिंग की छात्रा को पड़ा भारी, ट्रेन आने से कटकर हुई मौत
'दूरबीन से भी नजर में नहीं आ रही कांग्रेस, PM मोदी 400 की दौड़ में बहुत आगे निकले', अमित शाह का...
'CM पटनायक के सभी महान मूल्यों का स्वाभाविक उत्तराधिकारी हूं', V.K. पांडियन का BJP को लेकर करारा...
CAD $
02/05/2024 17:30 IST
USD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
18.4
20.0
Chennai Super Kings win by 6 wickets
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए काफी सकारात्मक रहने वाला है। घर में अचानक से कोई मेहमान आ सकता है। सिंगल
वृष राशि के जातकों का कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर काफी बिजी रहेंगे
मिथुन राशि वालों आज आपके घर कोई खास मेहमान आ सकते हैं। परिवार का कोई बड़ा सदस्य आपको कोई जिम्मेदारी
कर्क राशि वालों आज कार्यक्षेत्र में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। ज्यादा काम की वजह से सेहत
सिंह राशि वालों आज आपके अधूरे कार्य पूरे हो जाएंगे। पुराने मित्रों से मिलने का मौका मिलेगा। गर्दन में दर्द की समस्या
कन्या राशि के जातक अपने काम को लेकर सतर्क रहें। नौकरीपेशा लोग अपने काम को लेकर काफी व्यस्त
तुला राशि के जातक पार्टनर के साथ मिलकर नया काम खोलने का प्रयास करेंगे। सेहत में जो खराबी थी वो दूर
वृश्चिक राशि वालों आज पार्टनर के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में चल रही
धनु राशि के जातक दूसरों की बजाय अपने काम पर ज्यादा ध्यान दें। संतान की उपलब्धियों से प्रसन्नता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में
मकर राशि के जातक अपने जीवन के फैसले किसी से पूछ कर ही लें। युवा वर्ग जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं उन्हें नौकरी मिलने
कुम्भ राशि के जातक बेवजह की लड़ाई-झगड़े में न पड़े। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। युवा वर्ग आगे बढ़ने के
मीन राशि के जातकों को व्यापार में आय कमाने के बहुत से मौके मिलेंगे। आलस और सुस्ती भरा दिन रहेगा। बदलते मौसम का असर
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes