Edited By Swati Sharma, Updated: 17 Jun, 2025 05:54 PM
Benipatti Assembly Seat: बिहार के दो सौ 43 विधानसभा सीटों में से एक बेनीपट्टी विधानसभा सीट भी है। मधुबनी जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र मधुबनी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस सीट पर पहली बार साल 1957 में हुए चुनाव में सीपीआई लीडर...
Benipatti Assembly Seat: बिहार के दो सौ 43 विधानसभा सीटों में से एक बेनीपट्टी विधानसभा सीट भी है। मधुबनी जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र मधुबनी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस सीट पर पहली बार साल 1957 में हुए चुनाव में सीपीआई लीडर टी.एन झा को जीत मिली थी। 1969 में इस सीट पर एसएसपी के बैद्यनाथ झा विधायक चुने गए थे। 1972 और 1977 में इस सीट पर सीपीआई कैंडिडेट तेज नारायण झा को जीत मिली थी। 1980,1985 और 1990 में यह सीट कांग्रेस के खाते में गई और तीनों बार लगातार युगेश्वर झा विधायक चुने गए थे। 1995 में निर्दलीय कैंडिडेट शालिग्राम यादव को जीत हासिल हुई थी। 2005 के फरवरी महीने में इस सीट पर कांग्रेस के युगेश्वर झा ने बाजी मारी थी। 2005 अक्टूबर में जेडीयू कैंडिडेट शालिग्राम यादव विधायक बने थे। 2010 में इस सीट पर पहली बार बीजेपी ने अपना कब्जा जमाया था और विनोद नारायण झा विधायक चुने गए थे। इसके बाद 2015 में कांग्रेस की भावना झा को यहां से कामयाबी मिली थी। वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में बेनीपट्टी सीट पर बीजेपी उम्मीदवार विनोद नारायण झा को जीत मिली थी।
Benipatti Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर नजर
वहीं, 2020 के विधानसभा चुनाव में बेनीपट्टी सीट पर बीजेपी कैंडिडेट विनोद नारायण झा को जीत मिली थी। विनोद नारायण झा को 78 हजार आठ सौ 62 वोट मिला था। वहीं कांग्रेस लीडर भावना झा 46 हजार दो सौ 10 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहीं थीं तो निर्दलीय कैंडिडेट राजेश कुमार यादव 9 हजार पांच सौ 72 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

Benipatti Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर नजर
वहीं, 2015 के विधानसभा चुनाव में बेनीपट्टी सीट पर कांग्रेस कैंडिडेट भावना झा ने जीत हासिल की थी। भावना झा ने बीजेपी उम्मीदवार विनोद नारायण झा को 4 हजार सात सौ 34 वोटों के अंतर से हराया था। भावना झा को कुल 55 हजार नौ सौ 78 वोट मिला था, जबकि दूसरे नंबर पर रहे विनोद नारायण झा को कुल 51 हजार दो सौ 44 वोट मिला था तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे कृपानंद झा को कुल 9 हजार सात सौ 58 वोट मिला था।

Benipatti Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर नजर
वहीं, 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में बेनीपट्टी सीट पर बीजेपी कैंडिडेट विनोद नारायण झा ने जीत हासिल की थी। विनोद नारायण झा ने लोजपा कैंडिडेट महेश चंद्र सिंह को 12 हजार छह सौ 42 वोटों से हराया था। विनोद नारायण झा को कुल 31 हजार एक सौ 98 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे महेश चंद्र सिंह को कुल 18 हजार पांच सौ 56 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहीं कांग्रेस की भावना झा को 13 हजार तीन सौ 34 वोट मिला था।

बेनीपट्टी सीट पर ब्राह्मण वोटर एक चौथाई संख्या में हैं। वहीं यादव मतदाताओं की आबादी भी इस सीट पर लगभग 10 फीसदी है। बेनीपट्टी विधानसभा सीट के नतीजे तय करने में पासवान और रविदास समाज के वोटरों की भी अहम भूमिका है।इस बार भी बीजेपी विनोद नारायण झा पर दांव खेल सकती है। वहीं ये देखना अहम होगा कि कांग्रेस क्या इस बार भी भावना झा पर ही भरोसा करेगी या फिर कोई दूसरा उम्मीदवार तलाशेगी। वैसे जातीय समीकरण की लिहाज से बेनीपट्टी सीट पर बीजेपी की स्थिति बेहद मजबूत लग रही है।