Edited By Updated: 14 Oct, 2015 08:47 PM
भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय जनता दल(राजद)अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव...
सासाराम: भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को भारतीय राजनीति के सबसे बड़े ‘जोकर’की संज्ञा देते हुए आज कहा कि वह इस आधुनिक युग में भी भूत-पिशाच की बात करते हैं। चौहान ने विक्रमगंज और नोखा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद यदि राज्य में महागठबंधन की सरकार बन गई तो यादव रिमोट कंट्रोल से सरकार चलाएगें।
उन्होंने मतदाताओं खासकर युवाओं से कहा कि वे समृद्धि के लिए भाजपा और राष्र्टीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशियों को वोट दें। यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश का विकास करने में सक्षम नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में धान की खरीद नहीं की जा सकी है और उसे सडऩे के लिए छोड़ दिया गया है जबकि भाजपा शासित मध्यप्रदेश में किसानों को उनकी उपज का मूल्य घर-घर जाकर दिया जा रहा है।