Lok Sabha Elections 2024: जेपी नड्डा ने साधु-संतों से की मुलाकात, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

Edited By Nitika, Updated: 07 Apr, 2024 02:33 PM

nadda met saints and sages

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपने उत्तराखंड दौरे के अंतिम दूसरे दिन हरिद्वार में साधु व संतों से भेंट की। उन्होंने प्राचीन माया देवी मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। इसके बाद, रोड शो के माध्यम से आम जनता से पार्टी...

 

हरिद्वार/देहरादूनः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपने उत्तराखंड दौरे के अंतिम दूसरे दिन हरिद्वार में साधु व संतों से भेंट की। उन्होंने प्राचीन माया देवी मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। इसके बाद, रोड शो के माध्यम से आम जनता से पार्टी के लिए मतदान की अपील की। उन्होंने इसके बाद गुरुकुल कांगड़ी में त्रिदेव सम्मेलन को सम्बोधित किया।

नड्डा ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों के साथ आयोजित त्रिदेव सम्मेलन में जिला, मंडल व शक्ति केंद्र व बूथों से करीब 14 हजार से अधिक कार्यकर्ताओ को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि हमने वर्ष 1951-52 में कहा था कि एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं रहेंगे। तब ये लोग हमारा उपहास उड़ाते थे, लेकिन अगस्त 2019 में मोदी जी के नेतृत्व में हमने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को धाराशायी कर दिखा दिया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा ही एक मात्र वैचारिक आधारित पार्टी है, बाकी कोई भी राजनीतिक पार्टियां वैचारिक नहीं है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बीते 10 वर्षों में देश ने आध्यात्मिक जगत और सांसारिक जगत में बदलाव का दौर देखा है। आज से 10 साल पहले हम सभी कहीं न कहीं हीन भावना से ग्रसित हो रहे थे। हमारा नेतृत्व दिशा नहीं दे रहा था। उन्होंने कहा कि ये ऐसा दौर था, जब भारत की आध्यात्मिक शक्ति क्षीण हो रही थी, जिस कारण से भारत पिछड़ रहा था। उन्होंने कहा कि मोदी जी हर पल देश के नाम, समाज के नाम, देश के पुनर्जागरण के नाम पर काम कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग धर्म का प्रयोग चुनावी समय में करते हैं। वो कभी मंदिर नहीं जाते हैं, लेकिन चुनाव के समय मंदिरों के दर्शन करते हैं, जनेऊ पहनकर दिखाते हैं कि मैं भी जनेऊ पहनता हूं। ये लोग धर्म का उपयोग करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न के कारण भारत आए हिंदुओं, सिखों, बौद्धों, जैनियों, पारसियों और ईसाइयों को नागरिकता देने का काम मोदी जी ने किया।

नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से बड़े स्पष्ट शब्दों में कहा कि यही समय है, सही समय है। ये जो सही समय है, ये भारत के गौरव का है। मोदी जी कहते हैं- भ्रष्टाचार हटाओ और इंडी अलायंस वाले कहते हैं- भ्रष्टाचारी को बचाओ। ये इसलिए भ्रष्टाचारियों को बचाने की बात कर रहे हैं, क्योंकि ये सब भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। ये सभी परिवारवादी पार्टियां हैं और इनको अपने परिवार को बचाना है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में किसान, महिला, युवा और गरीब सभी का सशक्तिकरण हुआ है। मोदी सरकार ने उज्ज्वाल योजना के तहत महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन देकर उनको धुएं से राहत दिलाई। उन्होंने कहा कि गरीबों को पीएम आवास योजना के तहत छत मिला। आयुष्मान भारत योजना के तहत हर गरीब को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज की सुविधा है। मोदी जी के नेतृत्व में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में 5 किलो अनाज मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ चुके हैं और अति गरीबी एक प्रतिशत से भी कम हो गई है। इस देश में टिटनेस की दवा को आने में 25 साल लग गए, ट्यूबरक्लोसिस की दवा आने में 26 साल लग गए, जापानी बुखार की दवा आने में 100 साल लग गए, जबकि मोदी जी ने 9 महीने के अंदर कोरोना की 2-2 वैक्सीन बनाकर भारत को सुरक्षा कवच देने का काम किया।

नड्डा ने कहा कि मोदी जी ने अब राजनीति की परंपरा बदल दी है। कांग्रेस लोगों को जातियों में बांटकर, एक-दूसरे को लड़ाकर, तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति करते थे। आज मोदी जी के नेतृत्व में विकास और रिपोर्ट कार्ड की राजनीति चल पड़ी है। उन्होंने कहा कि पहले हमारे विरोधी पूछते थे और मजाक उड़ाते थे कि मंदिर वही बनाएंगे, लेकिन तिथि नहीं बताएंगे लेकिन 22 जनवरी को नरेन्द्र मोदी जी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कर दिखा दिया। आज अयोध्या में रोज लाखों लोग प्रभु श्रीराम के भव्य दर्शन कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!