चंपावत सड़क दुर्घटना पर PM नरेंद्र मोदी ने व्यक्त किया शोक, पीड़ित परिवारों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा

Edited By Diksha kanojia, Updated: 22 Feb, 2022 02:11 PM

pm narendra modi expressed grief over champawat road accident

प्रधानमंत्री ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘उत्तराखंड के चंपावत में हुई दुर्घटना हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों की मृत्यु हुई है, मैं उनके परिजनों के प्रति अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।''''

चंपावतः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के चंपावत में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है और राष्ट्रीय राहत कोष से पीड़ति परिवारों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘उत्तराखंड के चंपावत में हुई दुर्घटना हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों की मृत्यु हुई है, मैं उनके परिजनों के प्रति अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।''

प्रधानमंत्री ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रूपये और घायलों को 50-50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि देने की मंजूरी दी है। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में पिछले छह घंटों के दौरान दो अलग-अलग सड़क हादसों में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गयी तथा चार अन्य घायल हो गये।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!