Edited By Ramanjot, Updated: 21 Aug, 2026 01:31 PM

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
छपरा: बिहार में सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सैदपुर गांव निवासी राजकुमार राय का पुत्र नवीन कुमार (19) अपने घर से मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई।
इसके बाद घायलावस्था में परिजन उसे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस मामले में मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।