Edited By Ramanjot, Updated: 24 Jul, 2020 05:37 PM
बिहार के सहरसा जिले से दर्दनाक हादसे खबर सामने आई है। यहां पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
सहरसाः बिहार के सहरसा जिले से दर्दनाक हादसे खबर सामने आई है। यहां पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, घटना सहरसा के सलखुआ थाना इलाके के फंसाहा वार्ड नंबर आठ की है। बताया जा रहा है कि दोनों सगे भाई पानी भरे गड्ढे में स्नान कर रहे थे। इस दौरान छोटा भाई गहरे पानी में चला गया। छोटे भाई को बचाने के लिए बड़ा भाई भी गहरे पानी में चला गया। वहीं दोनों की डूबकर मौत हो गई।
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। दोनों भाइयों की उम्र 8 और 9 साल बताई जा रही है।