लालू-राबड़ी की दो पुत्रियां लड़ेगी लोकसभा चुनाव, मीसा पाटलिपुत्र तो रोहिणी सारण से आजमाएंगी किस्मत

Edited By Nitika, Updated: 10 Apr, 2024 02:32 PM

2 daughters of lalu will contest elections

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की दो पुत्रियां मीसा भारती और रोहिणी आचार्य इस बार का लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही है। राज्यसभा सांसद मीसा भारती पाटलिपुत्र संसदीय सीट जबकि रोहिणी...

पटनाः राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की दो पुत्रियां मीसा भारती और रोहिणी आचार्य इस बार का लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही है। राज्यसभा सांसद मीसा भारती पाटलिपुत्र संसदीय सीट जबकि रोहिणी आचार्य सारण संसदीय सीट से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ने जा रही है।

मीसा भारती ने इससे पूर्व वर्ष 2014 और वर्ष 2019 में भी राजद के टिकट पर पाटलिपुत्र सीट से पर किस्मत आजमाई थी ,लेकिन दोनों बार उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार राम कृपाल यादव ने शिकस्त दी थी। मीसा भारती तीसरी बार पाटलिपुत्र सीट से अपना भाग्य आजमां रही है, जहां इस बार भी उनका मुकाबला भाजपा के वर्तमान सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम कृपाल यादव से होगा। रोहिणी आचार्य, सारण संसदीय सीट से राजनीति में शुरुआत कर रही है। सारण संसदीय सीट लालू यादव के परिवार के लिए परंपरागत सीट मानी जाती रही है। इस सीट से वह सर्वाधिक चार बार चुनाव जीतकर संसद पहुंचे, तो उन्हें यहां से हार का सामना भी करना पड़ा है। वर्ष 2008 में परिसीमन से पूर्व सारण सीट, छपरा के नाम से जानी जाती थी।

वर्ष 1977 में लालू प्रसाद यादव पहली बार जनता पार्टी की लहर में छपरा लोकसभा सीट से भारतीय लोक दल (बीएलडी) के टिकट पर चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। इसके बाद वर्ष 1989, 2004 में वह छपरा से चुनाव जीते। 2008 में परिसीमन के बाद छपरा सीट सारण बन गई। वर्ष 2009 के चुनाव में यादव ने भाजपा उम्मीदवार राजीव प्रताप रूडी को पराजित कर जीत का परचम लहराया। चारा घोटाले में सजा होने से यादव की लोकसभा की सदस्यता छिन जाने के बाद वर्ष 2014 में उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सारण सीट से चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी से परास्त होना पड़ा। इसके बाद वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में लालू प्रसाद यादव के समधी चंद्रिका राय, ने सारण संसदीय सीट से चुनाव लड़ा, जिन्हें भाजपा उम्मीदवार रूडी ने पराजित कर दिया। इस बार के चुनाव में सारण संसदीय सीट पर रोहिणी आचार्य का मुकाबला भाजपा के वर्तमान सांसद पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी से है।

रोहिणी आचार्य के कंधे पर सारण सीट को जीतने की चुनौती है, जहां से पिता पहली बार सांसद चुने गए थे। सारण और पाटलिपुत्र सीट का चुनाव एक सीट भर की बात नहीं है बल्कि इसे (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की प्रतिष्ठा से जोड़कर भी देखा जा रहा है। मीसा भारती और रोहिणी आचार्य के कंधे पर लालू प्रसाद यादव के सियासी विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है, हालांकि मीसा भारती और रोहिणी आचार्या इसमें कितना सफल हो पाती हैं, यह तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चल पाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!