Edited By Ramanjot, Updated: 10 May, 2021 08:32 PM
स्कोर्पियो पर सवार लोग झारखंड के धनबाद से औरंगाबाद जा रहे थे। इसी दौरान जीटी रोड जैगीर मोड़ के पास स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर हो गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायल हुए लोगों को इलाज के लिए मगध मेडिकल गया में...
गयाः बिहार के गया जिले में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि स्कोर्पियो पर सवार लोग झारखंड के धनबाद से औरंगाबाद जा रहे थे। इसी दौरान जीटी रोड जैगीर मोड़ के पास स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर हो गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए।
घायल हुए लोगों को इलाज के लिए मगध मेडिकल गया में भर्ती करवाया गया है। मृतकों की पहचान सिधेश्वर सिंह और रवि सिंह के रूप में हुई। दोनों मृतक औरंगाबाद के भरतौली गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।