Edited By Ramanjot, Updated: 02 Apr, 2022 11:25 AM
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि बासुदेवपुर चांद पूरा गांव निवासी रामएकबाल ताती, राम विलास ताती और संजीव ताती शुक्रवार की देर रात बाइक पर सवार होकर बेगूसराय जा रहे थे। इसी दौरान कुंड...
बेगूसरायः बिहार के बेगूसराय जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां स्कॉर्पियो की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि बासुदेवपुर चांद पूरा गांव निवासी रामएकबाल ताती, राम विलास ताती और संजीव ताती शुक्रवार की देर रात बाइक पर सवार होकर बेगूसराय जा रहे थे। इसी दौरान कुंड ढाला के समीप गश्त कर रही पुलिस ने जब युवकों को रोकने का प्रयास किया तब वे भागने लगे।
इस बीच स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूत्रों ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।