मातम में बदलीं रक्षाबंधन की खुशियां...सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Edited By Nitika, Updated: 22 Aug, 2021 02:05 PM

3 people died in road accident

बिहार के एक परिवार में रक्षाबंधन के त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। दरअसल, रक्षाबंधन की खरीदारी कर लौट रहे परिवार को ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में महिला सहित 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

 

सीवानः बिहार के एक परिवार में रक्षाबंधन के त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। दरअसल, रक्षाबंधन की खरीदारी कर लौट रहे परिवार को ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में महिला सहित 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, घटना सीवान जिले के गोरियाकोठी थाना क्षेत्र की है, जहां पर एक ही परिवार के 3 लोग राखी की खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच गोरियाकोठी बाजार के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सभी लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला सहित 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके अतिरिक्त पुलिस के द्वारा ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!