बिहार में बड़ा हादसा: 20 लोगों से भरी नाव नदी में पलटी, मची चीख-पुकार; 2 लोग लापता

Edited By Ramanjot, Updated: 29 Oct, 2026 11:27 AM

boat carrying 20 people capsizes in a river in begusarai two missing

गंगा की सहायक धाबी नदी में नौका पलट गई, उस पर सवार 20 लोगों में से 18 तैरकर सुरक्षित बाहर निकल गए जिनमें से चार स्थानीय अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले में बुधवार देर रात 20 लोगों को लेकर जा रही एक नौका नदी में पलट गई, हादसे में अब तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है, जबकि दो लोग लापता हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

अधिकारियों के अनुसार, घटना जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा राजौली गांव के पास हुई। उन्होंने बताया कि नौका पर सवार किसान दिनभर काम करने के बाद अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि गंगा की सहायक धाबी नदी में नौका पलट गई, उस पर सवार 20 लोगों में से 18 तैरकर सुरक्षित बाहर निकल गए जिनमें से चार स्थानीय अस्पताल में उपचाराधीन हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि लापता दो लोगों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है, लापता लोगों में एक महिला भी शामिल है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!