Edited By Nitika, Updated: 20 Jul, 2021 10:45 AM
बिहार के कैमूर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां पर एक अनियंत्रित कार रेलिंग से टकराने के बाद खाई में गिर गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई।
कैमूरः बिहार के कैमूर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां पर एक अनियंत्रित कार रेलिंग से टकराने के बाद खाई में गिर गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, हादसा कैमूर जिले के दुर्गावती थाना इलाके के भेड़िया मोड़ के पास का है, जहां पर कार सवार 5 युवक कैमूर से कानपुर जा रहे थे। इसी बीच कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। इसके बाद नीचे खाई में गिर गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें कि मृतकों में रामगढ़ थाना के जमुरना के स्व. ललिता सिंह के पुत्र रौशन सिंह 38 वर्ष तथा मोहन सिंह के पुत्र पंकज सिंह 35 वर्ष, मोहनिया थाना क्षेत्र के कुरई गांव के सुरज सिंह, बरेज के राहुल सिंह और भवानी सिंह शामिल हैं।