Edited By Diksha kanojia, Updated: 02 Jan, 2021 05:34 PM
बिहार में सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रक की चपेट में आ जाने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी।
छपराः बिहार में सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रक की चपेट में आ जाने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि मिर्जापुर गांव निवासी 67 वर्षीय अर्जुन महतो अपने घर से साइकिल से परसा बाजार गए थे, तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से उनके साइकिल को टक्कर मार दी।
इस घटना में अर्जुन महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में परिजन उन्हें चिकित्सा के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि घायल व्यक्ति को इलाज के लिए ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उनकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।