भागलपुर में हुए बम ब्लास्ट में 7 बच्चे घायल, 3 की हालत नाजुक, इलाके में मचा हड़कंप

Edited By Harman, Updated: 01 Oct, 2024 03:58 PM

7 children injured in bomb blast in bhagalpur 3 in critical condition

बिहार के भागलपुर जिले से बम धमाके की खबर सामने आई है। इस विस्फोट में  मैदान में खेल रहे 7 बच्चे जख्मी हो गए हैं, जबकि तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले से बम धमाके की खबर सामने आई है। इस विस्फोट में  मैदान में खेल रहे 7 बच्चे जख्मी हो गए हैं, जबकि तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र के शाहजंही मैदान की है, जहां अचानक जोरदार धमाका हुआ। जिसकी चपेट में आने से मैदान में खेल रहे तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मो. इरशाद के दो बेटे मन्ना और गोलू तथा एक अन्य लड़का हारून बुरी तरह से झुलस गए हैं। इनके अलावा 3 साल का समर, 10 साल का राजा, साकिब, साहिल और आरिफ भी जख्मी हुए हैं। धमाके की आवाज दूर तक सुनी गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, घटना के बाद घायल बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

वहीं, घायल बच्चों को पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। साथ ही सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!